29 अक्टूबर को निगोही, पांच नवंबर को रोजा में गन्ना पेराई

चीनी मिलों में गन्ना पेराई की तैयारी शुरू हो गई है। डालमियां चीनी मिल निगोही में 29 अक्टूबर को गन्ना पेराई का शुभारंभ होगा। रोजा चीनी मिल में पांच नवंबर से गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ होगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 11:50 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 01:08 AM (IST)
29 अक्टूबर को निगोही, पांच नवंबर को रोजा में गन्ना पेराई
29 अक्टूबर को निगोही, पांच नवंबर को रोजा में गन्ना पेराई

जेएनएन, शाहजहांपुर : चीनी मिलों में गन्ना पेराई की तैयारी शुरू हो गई है। डालमियां चीनी मिल निगोही में 29 अक्टूबर को गन्ना पेराई का शुभारंभ होगा। रोजा चीनी मिल में पांच नवंबर से गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ होगा। हरदोई की लोनी चीनी मिल में 27 अक्टूबर से गन्ना पेराई का शुभारंभ होगा। यह चीनी मिल जिले के चार दर्जन से अधिक गांवों से गन्ना खरीद करती है। पुवायां तथा सदर के तीन दर्जन गांवों से गन्ना खरीद करने वाली अजबापुर चीनी मिल में तीन नवंबर को पेराई शुरू होगी। डीसीओ ने गन्ना क्रय केंद्रों के आवंटन की भी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी