जिले में सीएनजी से दौड़ेंगी बस और कार

अब जनपद में सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) से बस और कार दौड़ेंगी। गैस की आपूर्ति के लिए सभी प्रमुख मार्गों पर फ्यूल पंप भी खुल गए हैं। सीतापुर रोड स्थित जमुका गांव के पास सीएनजी स्टेशन का रविवार को ट्रायल भी किया गया। मार्च में यहां से सीएनजी भी मिलने लगेगी। दो माह के अंदर प्रथम चरण में दस पंपों से सीएनजी आपूर्ति शुरू होगी। इसके बाद संख्या बढ़ेगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 12:49 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 12:49 AM (IST)
जिले में सीएनजी से दौड़ेंगी बस और कार
जिले में सीएनजी से दौड़ेंगी बस और कार

जेएनएन, शाहजहांपुर : अब जनपद में सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) से बस और कार दौड़ेंगी। गैस की आपूर्ति के लिए सभी प्रमुख मार्गों पर फ्यूल पंप भी खुल गए हैं। सीतापुर रोड स्थित जमुका गांव के पास सीएनजी स्टेशन का रविवार को ट्रायल भी किया गया। मार्च में यहां से सीएनजी भी मिलने लगेगी। दो माह के अंदर प्रथम चरण में दस पंपों से सीएनजी आपूर्ति शुरू होगी। इसके बाद संख्या बढ़ेगी। पेट्रोल वाहनों के सापेक्ष दोगुना माइलेज देने वाली सीएनजी का लाभ देख लोगों ने सीएनजी वाहनों की खरीद भी शुरू कर दी है। सीएनजी संचालित एक बस की बिक्री भी हो चुकी है। 15 लोगों ने थ्री व्हीलर व पांच लोगों ने कार बुक करा दी है। रोजाना आठ से दस लोग सीएनजी वाहनों के बारे में जानकारी ले रहे हैं। जनपद में 160 फ्यूल पंप है।

बचेगा बजट, शुद्ध होगी हवा

पेट्रोल व डीजल प्रति लीटर के भाव मिलता है, जबकि संपीडित प्राकृतिक गैस प्रति किलो की दर से मिलेगी। भाव भी पेट्रोल-डीजल से कम रहेगा। माइलेज (प्रति किमी) ज्यादा मिलेगा। सबसे बड़ा लाभ पर्यावरण को होगा। पेट्रोल, डीजल के जलने पर वातावरण में कार्बन डाइ आक्साइड समेत कई हानिकारक गैस निकलती है, जबकि सीएनजी से वायु प्रदूषण नहीं होता है।

इन स्थलों पर खुल रहे सीएनजी पंप

- सीतापुर रोड, जमुका

- हरदोई रोड, रोजा पावर सप्लाई के पास

- जलालाबाद रोड, कांट

- कटरा जलालाबाद रोड, मदनापुर

- पुवायां रोड, पुवायां

- पुवायां निगोही रोड, निगोही

- शाहजहांपुर बरेली, मौजमपुरश, आदि

सीएनजी के प्रमुख लाभ

- इंजन की उम्र बढ़ेगी

- वाहन आवाज नहीं करेंगे, ध्वनि प्रदूषण कम होगा।

फोटो 28 एसएचएन 7

सीएनजी से सफर का खर्च आधे से भी कम हो जाएगा। दरअसल पेट्रोल का भाव 85 से 90 रुपये प्रति लीटर है। जबकि सीएनजी का भाव 62 से 64 रुपये प्रति किलो है। पेट्रोल में एक कार औसत 14 से 16 किमी चलती है, जबकि सीएनजी से 25 से 28 किमी। जमुका में सीएनजी का ट्रायल हो गया है। अगले सप्ताह से गैस आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

राज कुमार गुप्ता, पेट्रो डीलर सीएनजी संचालित थ्री व्हीलर्स से बचत अच्छी होती है। यही कारण है कि सीएनजी आपूर्ति की संभावना को देख 15 लोग थ्री व्हीलर बुक करा चुके हैं। सीएनजी पंप खुलने से प्रदूषण अति न्यून हो जाएगा।

विवेक सिंह, प्रबंधक, व्हीलर विक्रेता कंपनी सीएनजी व पेट्रोल वाले वाहनों की बिक्री बढी है। रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। सीएनजी की आपूर्ति शुरू होने पर वाहनों की बिक्री और बढ़ जाएगी। इससे सफर का खर्च नियंत्रित होगा।

बीपी सिंह, प्रबंधक, व्हीलर विक्रेता कंपनी

chat bot
आपका साथी