फर्जीवाड़े में कई संलिप्त, बनाए जाएंगे सभी आरोपित

सेना भर्ती फर्जीवाड़े की परत दर परत खुलने लगी हैं। हालांकि पुलिस अब तक एक बार ही आरोपितों से पूछताछ कर सकी है लेकिन उसी में कई ऐसे लोगों की जानकारी मिली है जो इस पूरे खेल में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शामिल हैं। इन सभी को चिह्नित कर मुकदमे में नाम शामिल करने की तैयारी शुरु हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 12:23 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 12:23 AM (IST)
फर्जीवाड़े में कई संलिप्त, बनाए जाएंगे सभी आरोपित
फर्जीवाड़े में कई संलिप्त, बनाए जाएंगे सभी आरोपित

जेएनएन, शाहजहांपुर : सेना भर्ती फर्जीवाड़े की परत दर परत खुलने लगी हैं। हालांकि पुलिस अब तक एक बार ही आरोपितों से पूछताछ कर सकी है, लेकिन उसी में कई ऐसे लोगों की जानकारी मिली है जो इस पूरे खेल में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शामिल हैं। इन सभी को चिह्नित कर मुकदमे में नाम शामिल करने की तैयारी शुरु हो गई है। वहीं, गिरफ्तार पांचों आरोपितों से पूछताछ करने पुलिस मंगलवार को फिर से सेंट्रल जेल जाएगी।

दस नवंबर को सेना भर्ती में फर्जीवाड़े के आरोप में एसओजी व मिलिट्री इंटेलीजेंस ने बंडा से पांच आरोपित गिरफ्तार किए थे। इस मामले में रिमांड मिलने के बाद तीन दिन पहले विवेचक सीओ पुवायां नवनीत नायक ने बरेली सेंट्रल जेल जाकर पूछताछ की थी। आरोपितों ने शाहजहांपुर में ही कुछ ऐसे लोगों के नाम बताए थे जिन्होंने फर्जी अभिलेख बनवाने में मदद की या फिर उन्होंने इनको अपने लिए बनवाया। इसमें शाहजहांपुर के अलावा अभी बड़ी संख्या में लोगों के नाम सामने आने की संभावना है। ऐसे में उन सभी को आरोपित बनाकर मुकदमे में नाम शामिल किए जाएंगे।

अरविद की गिरफ्तारी जरूरी

फरार चल रहे सिपाही मूलचंद्र व अन्य आरोपित अरविद की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अरविद की गिरफ्तारी अहम इसलिए है क्योंकि मार्कशीटों का फर्जीवाड़े में उसकी अहम भूमिका है। कितनी मार्कशीट उसने कैसे और किसके माध्यम से बनवाईं इस बारे में उससे पूछताछ होने पर ही पता चलेगा।

वर्जन

फर्जीवाड़े का बड़ा नेटवर्क होने की आशंका है। इसकी जांच में और लोगों के नाम भी सामने आए हैं। जो भी लोग शामिल मिलेंगे सभी को आरोपित बनाते हुए कार्रवाई की जाएगी।

नवनीत नायक, विवेचक सीओ पुवायां

chat bot
आपका साथी