भारत को स्वस्थ रहने का संदेश देने रवाना हुई यात्रा

स्वस्थ भारत यात्रा अगले पड़ाव यानी बरेली के लिए रवाना हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jan 2019 07:19 AM (IST) Updated:Thu, 10 Jan 2019 07:19 AM (IST)
भारत को स्वस्थ रहने का संदेश देने रवाना हुई यात्रा
भारत को स्वस्थ रहने का संदेश देने रवाना हुई यात्रा

शाहजहांपुर : स्वस्थ भारत यात्रा अगले पड़ाव यानी बरेली के लिए रवाना हो गई। गन्ना शोध परिषद से यात्रा को नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने रवाना किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा में शामिल सदस्यों को पुरस्कृत भी किया। मिलावटी वस्तुओं का इस्तेमाल न करने के उद्देश्य से निकाली जा रही यात्री जिले में सात जनवरी को पहुंची थी। इसके बाद आठ जनवरी को यात्रा में शामिल 25 सदस्यीय दल ने स्कूली बच्चों के साथ प्रभात फेरी निकाली थी। जिसमे सामाजिक संगठन, महिलाएं व व्यापारी भी शामिल हुए थे। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि यात्रा के उद्देश्य को सफल बनाना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं मिलावटी वस्तुओं का इस्तेमाल किया जा रहा है तो उसे एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते रोकना चाहिए। इस मौके पर निदेशक प्रभात मिश्रा, अभिहीत अधिकारी चंद्रशेखर मिश्र आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी