जुआ में रकम हारने पर लगाई आग, गंभीर

थाना ¨सधौली क्षेत्र के गांव मुड़िया पवार निवासी 30 वर्षीय ब्रज किशोर ने रविवार क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 12:01 AM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 12:01 AM (IST)
जुआ में रकम हारने पर लगाई आग, गंभीर
जुआ में रकम हारने पर लगाई आग, गंभीर

शाहजहांपुर: थाना ¨सधौली क्षेत्र के गांव मुड़िया पवार निवासी 30 वर्षीय ब्रज किशोर ने रविवार की शाम घर में केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक मरीज 70 प्रतिशत से अधिक झुलस चुका है और उसकी हालत गंभीर है। परिजनों ने बताया कि ब्रज किशोर शराब पीने का आदी है। रविवार की दोपहर वह गांव में जुआ खेलने गया था। वह जुआ में सारी रकम हार गया। इसके बाद शराब पीकर घर आया और केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली।

chat bot
आपका साथी