सबद-कीर्तन व गुरुवाणी से संगत को किया निहाल

गुरुनानक देव जी महाराज के 551वें प्रकाश पर्व पर जिले भर के गुरुद्वारों में दीवान सजाया गया। संगत ने मत्था टेककर मन्नत मांगी। रागी जत्था ने सबद कीर्तन व गुरुवाणी से संगत को निहाल किया। इस दौरान सेवादारों को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 11:43 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 11:43 PM (IST)
सबद-कीर्तन व गुरुवाणी से संगत को किया निहाल
सबद-कीर्तन व गुरुवाणी से संगत को किया निहाल

जेएनएन, शाहजहांपुर : गुरुनानक देव जी महाराज के 551वें प्रकाश पर्व पर जिले भर के गुरुद्वारों में दीवान सजाया गया। संगत ने मत्था टेककर मन्नत मांगी। रागी जत्था ने सबद कीर्तन व गुरुवाणी से संगत को निहाल किया। इस दौरान सेवादारों को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया।

शहर के गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में गुरुमत समागम का आयोजन किया गया। माटा परिवार की ओर से रखे गए अखंड पाठ साहिब के बाद गुरुजी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। गुरुद्वारा श्री गुरुतेगबहादुर के रागी जत्था भाई गुरुविदर सिंह ने गुरुवाणी से संगत को निहाल किया। हुजूरी रागी जत्था ने सबद कीर्तन से श्रद्धाभक्ति की रसधार बहा दी। कुटिया साहिब के भाई गुरुदीप सिंह तथा धार्मिक सचिव जगजीत सिंह ने भी विचार रखे। इसके बाद लोगों ने लंगर छका। प्रधान कमलेश कौर माटा ने सेवादारों को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महासचिव हरभजन सिंह दुआ, उपाध्यक्ष जुझार सिंह मोंगा समेत मंजीत सिंह, महेंद्र सिंह धींगड़ा, जसपाल सिंह, जसवीर सिहं, गुरुमीत सिंह, रवींद्र कौर मौजूद रहे।

बंडा : गुरुद्वारा साहिब में गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाशपर्व पर भव्य आयोजन किया गया। मकसूदापुर में सिख संगत ने सुखमनी साहिब का पाठ करवाया। सिख संगत ने दीवान को मत्था टेका। ग्रंथी भाई प्रेम सिंह ने अरदास के साथ समापन किया। रात में आतिशबाजी कर खुशियां मनाई गई।

होली चिल्ड्रेंस स्कूल में धूमधाम से मनी गुरुनानक जयंती

पुवायां : होली चिल्ड्रेंस पब्लिक स्कूल में भी प्रकाशोत्सव पर कार्यक्रम हुआ। विद्यालय प्रबंधक राजीव शर्मा ने कहा कि गुरुनानक देव जी ने समाज में फैली कुरीतियों का समूल नाश करके समाज से ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाया। कार्यक्रम अध्यक्ष महेश शर्मा राजीव शर्मा और राष्ट्रवादी कवि प्रदीप वैरागी ने गुरुनानक देव जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर तहसील विस्तारक विश्व प्रताप सिंह, विपिन कुमार, अंकुर भारद्वाज, गोपाल, अभिज्ञान शर्मा, अभिषेक सिंह आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी