गंगा में नरौरा से 2.23 लाख क्यूसेक पानी छूटा, खतरा 1.520 मीटर दूर

बारिश के साथ ही बांधों से पानी छोड़े जाने से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। सोमवार सुबह गंगा नदी में नरौरा बैराज से 2.23 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गाय। इसी तरह रामगंगा में 53137 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। हालांकि दोनों नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से अभी काफी दूर है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 02:23 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 02:23 AM (IST)
गंगा में नरौरा से 2.23 लाख क्यूसेक पानी छूटा, खतरा 1.520 मीटर दूर
गंगा में नरौरा से 2.23 लाख क्यूसेक पानी छूटा, खतरा 1.520 मीटर दूर

जेएनएन, शाहजहांपुर : बारिश के साथ ही बांधों से पानी छोड़े जाने से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। सोमवार सुबह गंगा नदी में नरौरा बैराज से 2.23 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गाय। इसी तरह रामगंगा में 53137 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। हालांकि दोनों नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से अभी काफी दूर है। दरअसल गंगा नदी की सामान्य प्रवाह क्षमता 2.50 लाख क्यूसेक है। 2013 में 6.10 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने पर नदी में बाढ़ आई थी। इसी के बाद भैंसार तटबंध का निर्माण कराया गया। रामगंगा नदी में 53137 क्यूसेक पानी छोड़ा गया जो कि रविवार के सापेक्ष 23137 क्यूसेक कम है। जून की शुरुआत से ही बारिश हो रही है। दूसरे सप्ताह मानसून की दस्तक के बाद लगातार बारिश हुई। इससे नदियों का जलस्तर बढ़ गया। गंगा नदी के नरौरा बैराज पर जलस्तर बढ़ जाने से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। रविवार को 89 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि सोमवार सुबह डिस्चार्ज बढ़कर 2.23 लाख क्यूसेक हो गया। इसी तरह रामगंगा में हरेवली बैराज, कोसी बैराज, खौ बैराज, फीका बैराज, पीली बैराज, कोसी नदी के लालपुर बेयर से पानी छोड़ा जा रहा है। सोमवार को कोसी से 35810 क्यूसेक, हरेवली से 3200 तथा किच्छा डैम से 12717 क्यूसेक पानी रामगंगा में छोड़ा गया। जल स्तर में इजाफा हुआ है। लेकिन खतरे से अभी दूर नदियां

बैराज से पानी छोड़े जाने के बावजूद नदियों का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसके बावजूद अभी गंगा और रामगंगा में बाढ़ के हालात नहीं है। सोमवार सुबह आठ बजे गंगा नदी का भैंसार बांध पर जल स्तर खतरे के निशान से 1.520 मीटर दूर था, जबकि रामगंगा में खतरे के निशान से 3.420 मीटर दूर पानी का बहाव था। इसी तरी गर्रा नदी 4.100 मीटर तथा खन्नौत नदी लोदीपुर पुल के पास खतरे का निशान 3.5 मीटर नीचे है। 21 जून सुबह आठ बजे की स्थिति-

नदी, बांध, पुल : डीएफएल - एचएफएल - अद्यतन स्थिति - छोड़ा गया पानी

गंगा भैंसार बांध : 143.650 - 144.100 - 142.130 - 2.23 नरौरा बैराज से

रामगंगा चौबारी : 161.500 - 164.290 - 158.080 - 53137 कोसी समेत पांच बैराज से

गर्रा अजीजगंज : 148.000 - 149.800 - 143.900 - 540 क्यूसेक दियुनी बैराज से

खन्नौत लोदीपुर : 145.750 - 146.780 - 142.450 - बारिश से जलस्तर बढ़ा बारिश व बैराज से नदियों में पानी छोड़े जाने से जलस्तर बढ़ा है। गंगा में 2.23 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जबकि सामान्य प्रवाह क्षमता ढाई लाख क्यूसेक है। तीन दिन बाद इसका प्रभाव शुरू होगा। इसी तरह रामगंगा का जलस्तर काफी नीचे है, डिस्चार्ज भी घटा है। दोनों नदियों में बाढ़ जैसी अभी कोई संभावना नहीं है। लेकिन बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है।

सुनील कुमार भास्कर, अधिशासी अभियंता व बाढ़ खंड प्रभारी सिचाई विभाग

chat bot
आपका साथी