13 छर्रे लगने से हुई थी धीरेंद्र की मौत

खेत में गाय पहुंचने पर दो पक्षों में हुए पथराव व फायरिग में मरे धीरेंद्र सिंह के शरीर में 13 छर्रे लगे थे। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। हालांकि शरीर में गोली नहीं मिली है

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 11:20 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 11:20 PM (IST)
13 छर्रे लगने से हुई थी धीरेंद्र की मौत
13 छर्रे लगने से हुई थी धीरेंद्र की मौत

जेएनएन, शाहजहांपुर : खेत में गाय पहुंचने पर दो पक्षों में हुए पथराव व फायरिग में मरे धीरेंद्र सिंह के शरीर में 13 छर्रे लगे थे। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। हालांकि शरीर में गोली नहीं मिली है। देर रात पुलिस की मौजूदगी में शव गांव पहुंचा। सोमवार सुबह एसओ राजेश कुमार के सामने अंत्येष्टि कराई गई।

निगोही थाना क्षेत्र के चन्योरा गांव निवासी राजपाल सिंह के भतीजे मोहित सिंह का एक अगस्त को पड़ोसी बलवीर से खेत में गाय चली जाने को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया था। लेकिन रविवार को फिर से विवाद हो गया। जिसमें हुई फायरिग में बलवीर के भतीजे धीरेंद्र कुमार की मौत हो गई थी। वहीं, दूसरे पक्ष के राजपाल व उनकी 80 वर्षीय मां रामबेटी घायल हो गई थी। गांव में रात में भी पीएसी व निगोही थाने की पुलिस मौजूद रही। एसपी एस आनंद ने बताया कि छह लोग हिरासत में हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। गांव में पुलिस तैनात रहेगी।

chat bot
आपका साथी