सपा सरकार बनने पर युवाओं को मिलेगा रोजगार : लीलावती

भाजपा सरकार में पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दाम में हुई वृद्धि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 11:50 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 11:50 PM (IST)
सपा सरकार बनने पर युवाओं को मिलेगा रोजगार : लीलावती
सपा सरकार बनने पर युवाओं को मिलेगा रोजगार : लीलावती

संतकबीर नगर : समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा का मंगलवार को जिले में आगमन हुआ। पार्टी कार्यालय खलीलाबाद में महिला सभा की जिलाध्यक्ष शकुंतला यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद पार्टी कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। उन्होंने पार्टी की नीतियों और पूर्व की सपा सरकार के कार्याें के बारे में घर-घर संपर्क करके लोगों को जानकारी देने की बात कही और कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार मिलेगा।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम में प्रतिदिन बेतहाशा वृद्धि हो रही है। सरकार के पास महिलाओं की कोई सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं है। लूट, हत्या, चोरी, डकैती की घटनाएं प्रतिदिन हो रही हैं और सरकार सिर्फ कागजों में अपराध के आकड़ें घटाने में जुटी हुई है। समाजवादी पार्टी की सरकार ने कन्या विद्या धन, एंबुलेंस सेवा, समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास समेत अनेक योजनाएं चलाई गई थी, इससे जनता लाभांवित हो रही थी। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद सभी योजनाओं को बंद कर दिया गया है। सपा की सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली बैठक में 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का कार्यक्रम आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पेंशन दो हजार रुपये प्रतिमाह दी जाएगी। उन्होंने डा. राम मनोहर लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसौदिया, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, रामदरश यादव, कोमल यादव, लोरिक यादव, जावेद अहमद, आलोक यादव सोनू, केडी यादव, हनुमान कन्नौजिया, मुहम्मद अहमद, श्याम जी विश्वकर्मा, रामनाथ चौरसिया, प्रिया पाठक, अंकिता जयंतीरा, सुनरा देवी, गीता देवी, अविनाश कन्नौजिया मौजूद रहे। व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत सपा के वरिष्ठ नेता पवन छापड़िया पप्पू के नेतृत्व में शहर के व्यापारियों ने गोला बाजार में किया। इस दौरान महिलाओं ने उनके ऊपर फूलों की बारिश की। स्वागत से गदगद लीलावती कुशवाहा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते व्यापारी समाज पूरी तरह से टूट गया है। सपा व्यापारियों को जोड़ने में लगी है। प्रदेश में सरकार बनने पर व्यापारियों के हित में कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान राबड़ी देवी, रेनू छापड़िया, सविता छापड़िया, शकुंतला देवी, पारूल, सुनीता छापड़िया, दुर्गा गुप्ता, बब्लू गुप्ता, गजपति सिंह, महानंद पाल, सुनील, कन्हैया वर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी