संत कबीर नगर : चुनावी रंजिश में युवक को गोली़ मारी

संतकबीर नगर महुली थाना क्षेत्र के ग्राम देवकली खुर्द में शुक्रवार को चुनावी रंजिश में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों को आता देखकर हमलावर बाइक छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों ने बाइक तोड दिया और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 11:28 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 11:28 PM (IST)
संत कबीर नगर : चुनावी रंजिश में युवक को गोली़ मारी
संत कबीर नगर : चुनावी रंजिश में युवक को गोली़ मारी

संतकबीर नगर: महुली थाना क्षेत्र के ग्राम देवकली खुर्द में शुक्रवार को

चुनावी रंजिश में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों को आता देखकर हमलावर बाइक छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों ने बाइक

तोड दिया और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

ग्रामीणों ने बताया कि

गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र के गोपलापुर निवासी 18 वर्षीय आशुतोष यादव उर्फ बिट्टू यादव दो वर्षों से अपनी ननिहाल महुली थाना क्षेत्र के डोमाडीह में रहते हैं। पंचायत चुनाव के समय उन्होंने एक प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया था। इससे निवर्तमान प्रधान

नाराज हो गए थे और गोरखपुर के युवक को प्रचार से मना किया था। इसके बाद भी युवक ने प्रचार जारी रखा। इसी को लेकर निवर्तमान प्रधान सात समर्थकों के साथ तीन बाइकों से पहुंचे और घर जा रहे आशुतोष यादव उर्फ बिट्टू यादव को रोक कर अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर निवर्तमान प्रधान के एक समर्थक ने कट्टे से आशुतोष को गोली मार दी।

गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने हमलावरों का पीछा किया। खुद को घिरता देख हमलावर बाइक छोड़कर भाग निकले। आक्रोशित ग्रामीणों ने हमलावरों की बाइक क्षतिग्रस्त कर दिया। घायल को अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के डाक्टर ने बताया कि युवक की जांच में दो गोली लगी है।

महुली थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फरार हमलावरों की गिरफ्तारी शीघ्र हो जाएगी।

---------

वोट न देने पर युवक की पीटा, नौ पर केस दर्ज

संतकबीर नगर : कोतवाली खलीलाबाद के ग्राम बयारा में शुक्रवार को प्रधान पद के प्रत्याशी को वोट न देने पर एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया।

लालजी चौरसिया ने बताया कि शुक्रवार को चौराहे से घर के लिए चला। रास्ते में गांव के एक दर्जन लोगों ने वोट न देने पर अपशब्द कहे। मना करने पर इन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने

पीड़ित की तहरीर पर गांव के धर्मेंद्र यादव, अमरजीत यादव, बल्लू , राजीव और हरिकेश यादव समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी