आमी नदी में डूबने से युवक की मौत

संतकबीर नगर बेलहर थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रिया में पुल के पास आमी नदी में डूबने से एक यु

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:21 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:21 PM (IST)
आमी नदी में डूबने से युवक की मौत
आमी नदी में डूबने से युवक की मौत

संतकबीर नगर : बेलहर थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रिया में पुल के पास आमी नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव 24 घंटे के बाद गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला जा सका। शव मिलने की सूचना के बाद बेलहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बीते गुरुवार को ग्राम पड़रिया निवासी प्रेमचंद (28) शाम के वक्त अपने दोस्तों के साथ आमी नदी में नहाने गए थे। प्रेमचंद का पैर फिसल गया और वो गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। जब तक बाकी दोस्त बचाने के लिए आगे बढ़े तब तक युवक पानी के अंदर बह गया। घटना की सूचना घर वालों के साथ ही ग्रामीणों को हुई तो मौके पर पहुंचे लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। उसके बाद घटना की जानकारी मेंहदावल तहसील प्रशासन व बेलहर पुलिस को दी गई। एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी के निर्देश के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कर दी। युवक का शव शुक्रवार सुबह आठ बजे आमी नदी में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना बेलहर पुलिस को दी गई। घटना के बाद से ही पत्नी नीतू तथा स्वजन का रो- रोकर बुरा हाल है। मृतक का एक पांच वर्ष का बेटा है, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। रोडवेज बस चालक का शव मिला

संतकबीर नगर: मेंहदावल कस्बे में स्थित बस स्टेशन प्लेटफार्म से एक संविदाकर्मी रोडवेज बस चालक का शव बरामद हुआ है। शव की सूचना पर स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।

मेंहदावल थानाक्षेत्र के कांटी निवासी श्रीकांत यादव बस्ती-कैंपियरगंज-मेंहदावल मार्ग पर रोडवेज बस के चालक थे। वह रोज की तरह गुरुवार की देर रात करीब 12 बजे बस खड़ा करके प्लेटफार्म के पास सोने चले गए। शुक्रवार की सुबह छह बजे संदिग्ध परिस्थितियों में प्लेटफार्म के पास से उनका शव बरामद हुआ। चालक का शव मिलने की जानकारी लोगों को हुई तो स्टेशन परिसर पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। मेंहदावल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। देर शाम तक मृतक के स्वजन की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। बस चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मेंहदावल के प्रभारी निरीक्षक जयवर्धन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत बीमारी से हुई लग रही है। क्योंकि शरीर पर चोट आदि के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी।

chat bot
आपका साथी