पेड़ से गिरकर युवक की मौत

स्वजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 12:02 AM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 12:02 AM (IST)
पेड़ से गिरकर युवक की मौत
पेड़ से गिरकर युवक की मौत

संतकबीर नगर: धनघटा थानाक्षेत्र के तेजपुर निवासी युवक गुरुवार को पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने कहा कि हरिचरण पुत्र सोमई बाग में यूकेलिप्टस के पेड़ की डाल काट रहे थे। वह जिस डाल पर बैठकर पेड़ की दूसरी डाल काट रहे थे, वह डाल अचानक टूट गई। इससे वह नीचे गिर गए। उन्हें सीएचसी हैंसर बाजार ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पति की मौत की जानकारी मिलने पर मृतक की पत्नी तारा का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुष्कर्म के दो आरोपितों की जमानत अर्जी खारिज

संतकबीर नगर : जिला व सत्र न्यायाधीश लक्ष्मीकांत शुक्ल ने विवाहिता से दुष्कर्म करने के मामले में दो आरोपितों की जमानत अर्जी खारिज कर दिया। दोनों आरोपित बखिरा थानाक्षेत्र के मलेन गांव के निवासी हैं। अभियोजन पक्ष के अनुसार एक गांव निवासी विवाहिता के साथ चार व्यक्तियों ने दुष्कर्म किया था। बखिरा थानाक्षेत्र के मलेन निवासी कमलेश व शैलेंद्र की जमानत अर्जी सेशन कोर्ट में पड़ी थी। इसे न्यायाधीश ने खारिज कर दिया। इस मामले में दुर्गेश व रामजी चौधरी की जमानत अर्जी पहले ही खारिज हो चुकी है। नंदौर चौराहे पर जला ट्रांसफार्मर

संतकबीर नगर: नंदौर चौराहे पर बीते बुधवार की रात करीब नौ बजे ट्रांसफार्मर जल गया। संयोग अच्छा रहा कि इस दौरान सड़क के आसपास आवागमन नहीं हो रहा था। इससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। गुरुवार देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई।

नंदौर चौराहे पर बीएमसीटी मार्ग के समीप ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। ओवरलोड के चलते बीते बुधवार की रात करीब नौ बजे अचानक ट्रांसफार्मर जल गया। ट्रांसफार्मर जलने से जुड़े घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने जल रहे ट्रांसफार्मर को ग्रामीणों की मदद से किसी तरह बुझाया। गुरुवार की देर शाम तक ट्रांसफार्मर नही बदला गया था। 20 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों के मोबाइल समेत इलेक्ट्रानिक उपकरण बंद रहे। साथ ही पानी के लिए भी लोग परेशान नजर आए। मेंहदावल के अधिशासी अभियंता सरोज कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिली है। बहुत जल्द दूसरा ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी