गरीबों के साथ खड़ी है प्रदेश की सरकार : विधायक

मुख्यमंत्री ने कार्य किया वह प्रदेश नहीं समूचे देश के लिए नजीर बना था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 11:51 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 11:51 PM (IST)
गरीबों के साथ खड़ी है प्रदेश की सरकार : विधायक
गरीबों के साथ खड़ी है प्रदेश की सरकार : विधायक

संतकबीर नगर : मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि प्रदेश की सरकार गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित है। कोरोना काल में जिस तरह से खुद की परवाह किए बिना मुख्यमंत्री ने कार्य किया वह प्रदेश नहीं समूचे देश के लिए नजीर बना था। सरकार में भ्रष्टाचारियों और अपराधियों के अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चल रहा है। जबकि इससे पूर्व की सरकारों में अपराधी व भ्रष्टाचारी सरकार की ओट में छिप जाते थे।

विधायक बुधवार को सांथा ब्लाक के प्रसादपुर गांव में आयोजित भाजपा के सदस्यता अभियान व जनचौपाल कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेंहदावल विधानसभा में जनता की सहूलियत के लिए लगातार विकास के कार्य किए गए हैं। तमाम शैक्षणिक संस्थाओं सहित नगर पंचायतों का गठन व प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला योजना, पेंशन योजना आदि का लाभ लोगों को दिलाया गया। आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा दो तिहाई बहुमत से जीतेगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद पांडेय, राजेंद्र निषाद, अर्जुन चौधरी, झींगुर गुप्ता, संतोष कुमार मिश्र सहित अनेक लोग मौजूद रहे। भाजपा सरकार में महंगाई से त्रस्त है जनता

संतकबीर नगर : कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। खेती के मौसम में किसानों को खाद नहीं मिल पा रही। क्रय केंद्रों पर ताला लटक रहा है, जिसके चलते किसान फसल नहीं बेंच पा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार से ऊबी जनता को अब कांग्रेस की सरकार का इंतजार है। लोगों को पता है कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में प्रदेश में ईमानदार और दमदार सरकार ही सर्व समाज के हित में काम कर सकती है।

जिलाध्यक्ष बेलहर ब्लाक के बूढ़ानगर में आयोजित पदयात्रा के बाद आयोजित नुक्कड़ सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि जो पार्टी नेता आजम खान की नहीं हुई वह आमजन की क्या होगी। उपाध्यक्ष अमरेंद्र पांडेय ने कहा कि खाद की किल्लत से आम जनता त्रस्त है, लेकिन शासन-प्रदर्शन चुप्पी साधे है। अब जनता को लगने लगा है कि कांग्रेस ही भाजपा का मुकाबला कर सकती है। लखीमपुर खीरी, हाथरस, उन्नाव, आजमगढ़ के साथ ही प्रदेश के अन्य मामलों को लेकर कांग्रेस ने संघर्ष किया है। इससे पूर्व महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेमरियावां, उसरा शहीद, बाघनगर, सिसईमाफी और बुढ़ाननगर में भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मुहम्मद न•ाीर, भुवनेश्वर भारती, चयन सिंह, इश्तियाक अहमद, गुड्डू उपाध्याय, गोलू सिंह, सौरभ सिंह, शुभम राय, राजपाल यादव, सैयद शफीकुर्रहमान, ओबैदुर्रहमान, नजरूल हसन, मुहम्मद परवेज अख्तर, राजाराम आर्या, महमूद आलम, अतीक अहमद, मुहम्मद याकूब आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी