भगवान शिव का पूजन करके हुई समाज की मंगलकामना

पुरुषोत्तम माह में 11 वें दिन सोमवार को आस्थावानों ने भगवान भोलेनाथ की आराधना की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 09:16 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 10:16 PM (IST)
भगवान शिव का पूजन करके हुई समाज की मंगलकामना
भगवान शिव का पूजन करके हुई समाज की मंगलकामना

संत कबीरनगर : पुरुषोत्तम माह में 11 वें दिन सोमवार को आस्थावानों ने भगवान भोलेनाथ की आराधना की। समाज में सुख-समृद्धि व कल्याण की प्रार्थना की गई।

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर खलीलाबाद में आचार्यों ने मृत्युंजय महामंत्र का जाप किया। हर-हर, बम-बम भोले के उद्घोष के बीच शिव का जलाभिषेक भी किया गया।

राधेगोविद भवन में आचार्यों के दिशा निर्देशन में श्रृंगार के साथ शिव का अभिषेक हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गायत्री परिवार के आचार्य रमेशचंद्र दूबे ने पूजन कराया। मौके पर पवन छापड़िया, विकास छापड़िया आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में समय माता मंदिर खलीलाबाद में भी पूजन हुआ, भक्तों ने शाम को बाहर से ही आरती की। पहली को होगी विशेष पूजा -पुरुषोत्तम माह में एक अक्टूबर को विशेष सर्वार्थसिद्धि योग है। इस मौके पर खलीलाबाद में विशेष पूजा होगी। पं. अभयनंदन त्रिपाठी के अनुसार इस दिवस पर पूजन का विशेष फल प्राप्त होता है।

chat bot
आपका साथी