समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाने को जुट जाएं कार्यकर्ता: चंद्रभूषण

कल साइकिल चलाकर कार्यकर्ता महंगाई भ्रष्टाचारबेकारी से लोगों को अवगत कराएंगे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 12:26 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 12:26 AM (IST)
समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाने को जुट जाएं कार्यकर्ता: चंद्रभूषण
समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाने को जुट जाएं कार्यकर्ता: चंद्रभूषण

संतंकबीर नगर : समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा की मासिक बैठक मंगलवार को खलीलाबाद के पुरानी सब्जी मंडी स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का संचालन सपा जिला कोषाध्यक्ष रामनाथ चौरसिया ने किया।

प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण पाण्डेय ने कहा कि सभी सपा कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर वोट बढ़वाने का काम करें, ताकि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनें। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पुन: मुख्यमंत्री बनें। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार पांच अगस्त को समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती पर अपने-अपने तहसील पर कार्यकर्ता साइकिल चलाएंगे। ऐसा करके भाजपा सरकार में व्याप्त बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसानों की शोषणकारी नीतियों से लोगों को अवगत कराएंगे। इस अवसर पर विपिन राय को प्रबुद्ध सभा का जिला उपाध्यक्ष, लाल मोहम्मद खान को नगर अध्यक्ष खलीलाबाद, रामेश्वर पाण्डेय को जिला सचिव मनोनीत किया गया। इस बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, जिला उपाध्यक्ष मो. अहमद, जिला सचिव शैलेंद्र यादव, महिला सभा की जिलाध्यक्ष शकुंतला यादव, प्रिया पाठक, यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष अजीम खान, अवधेश यादव, फूलचन्द्र यादव, नितेश त्रिपाठी, कृपाशंकर त्रिपाठी, कपूर पाण्डेय, संजय पाण्डेय, सरवर सिद्दीकी, संतोष मिश्रा, वीरेंद्र यादव, लल्लन प्रसाद, दयाराम जायसवाल, शैलेश पाठक, चंद्र प्रकाश शुक्ला, रामाशीष यादव, जितेंद्र यादव, महेंद्र प्रताप यादव, डा. एम रहमान अब्बासी, संदीप सिंह यादव, शिशिर कुमार त्रिपाठी, सुरेन्द्र यादव, सूर्यभान यादव, शैलेन्द्र पाण्डेय सहित तमाम नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बसपा सरकार की उपलब्धियों को आम जनमानस को बताएं: घनश्याम

संतकबीर नगर: बहुजन समाज पार्टी की बैठक रविवार को जिला कार्यालय खलीलाबाद में हुई। इसमें कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके मुख्य अतिथि पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार रहे ।

मुख्य अतिथि ने कहा कि बसपा सर्व समाज की पार्टी है। कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कार्यकर्ता को संगठन के प्रति हमेशा क्रियाशील रहते हुए बहन मायावती के निर्देशों का पालन करना चाहिए। चार बार के बसपा सरकार की उपलब्धियों और योजनाएं आम जनता के बीच पहुंचाने का कार्य करें। इस देश में बहन मायावती ही एक ऐसी नेता हैं, जिनके नेतृत्व में कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, शिक्षा नीति ,सर्व समाज की भागीदारी, संतो महापुरुषों का सम्मान होता है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा

पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अब समय बहुत कम है। बूथ, सेक्टर एवं विधानसभा में सामाजिक भाईचारा को देखते हुए गठन प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाए। कैडर कैंप शुरू किया जाए। नाजिम खान, जितेंद्र कुमार राव ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नाजिम खान के साथ छात्र नेता खालिद खान, जुल्फिकार अहमद, श्रेयांश चौधरी, शिवम सिंह, सचिन कुमार ,अतहर खान, अजीत कुमार, सचिन कुमार, मोहम्मद अली, राशिद खान, मो. तफ्सील खान, मुस्तफा खान ,अजय कुमार ,मोहम्मद हुसैन खान, समीर खान, राशिद खान ,आलम खान ,मोहम्मद अजीम ,गौसुलवारा अंसारी, यशपाल कुमार,यूसुफ पठान, सैद खान ,दिलशाद खान, मोहम्मद अकरम , फरहान खान, सलमान खान समेत तमाम लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधायक भगवान दास इसके लिए सभी को बधाई दी। इस अवसर पर केके गौतम, झिनकान प्रसाद ,राम सिधारे,अवनीश कुमार,राजेंद्र आ•ाद ,सुबोध यादव ,राम जपित राजभर, अशोक चौधरी, धनंजय सिंह, रामू प्रसाद चौधरी, अख्तर खान, कुलदीप मणि मिश्रा, सुरेश चंद्र राव, ब्रह्मदेव चौधरी,अभिषेक कुमार, त्रीउगानंद गौतम, रामवृक्ष, अभिषेक भारती, अशोक कुमार ,अर्जुन प्रसाद, राजू प्रजापति, प्रमोद निषाद, लालचंद यादव, भूपेंद्र सिंह,जय किशन राना, अमरेश पाल, हरिप्रसाद , अच्छेलाल ,जितेंद्र कुमार, राम अजोर, उमेश पासवान ,टी.आर.अंबेडकर, मुकेश कुमार कनौजिया,अमित कुमार, रवि प्रकाश,रमेश कुमार, धर्मेंद्र, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी