कच्ची के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

आबकारी विभाग और पुलिस के अधिकारियों से लगातार छापेमारी करने की मांग की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:28 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:28 PM (IST)
कच्ची के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन
कच्ची के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

संतकबीर नगर: बेलहर ब्लाक मुख्यालय के सामने मंगलवार को कच्ची के कारोबार के विरोध में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। सभी ने आबकारी विभाग और पुलिस के अधिकारियों से लगातार छापेमारी करके कच्ची का कारोबार बंद करवाने की मांग की।

ब्लाक के ग्राम पंचायत भेड़ौरा-पिकौरा की महिलाओं ने दिन में लगभग 12 बजे ब्लाक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। खंड विकास अधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन लिपिक कृष्ण कुमार को दिया गया। प्रदर्शन के दौरान गांव की कमला देवी ने कहा कि उनके गांव में कच्ची के कारोबार पर रोक नहीं लग पा रही है। शराब पीकर लोग घर में विवाद भी करते हैं और घर की जमा पूंजी भी लूटाते हैं। इसी प्रकार संजना ने कहा कि सरकार की सख्ती के बाद भी भेड़ौरा-पिकौरा में कच्ची का कारोबार जारी है। उन्होंने कहा कि गांव में खुलेआम कच्ची बनाई और बेची जा रही है। शाम होते ही बड़ी संख्या में अराजक तत्व गांव में पहुंच रहे हैं और अराजकता फैला रहे हैं। आए दिन विवाद भी हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार चुप हैं। सभी ने बीडीओ के नाम संबोधित ज्ञापन देने के साथ ही एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर जिला मुख्यालय पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर सुमित्रा देवी, राजमती, सुदामा, ज्ञानमती समेत लगभग दो दर्जन महिलाएं मौजूद रहीं। आबादी से ट्रांसफार्मर हटाने को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

संतकबीर नगर: बघौली ब्लाक के जोगिड़िहा गांव के आबादी के बीच रखे गए ट्रांसफार्मर को हटवाने के लिए मंगलवार को ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन किया। छह माह के अंदर अब तक इस ट्रांसफार्मर के चपेट में आकर पांच लोग झुलस चुके हैं। शिकायत करने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारियों ने इसे नहीं हटाया। इससे लोगों में काफी आक्रोश है।

जोगिडिहा गांव निवासी रामदास, शैलेंद्र, दिग्विजय, विक्रम, विमला देवी, मोनिका देवी, सरिता देवी, उर्मिला, दुर्गावती, जगदीश चंद्रकांत आदि लोगों ने कहा कि छह माह के अंदर इस ट्रांसफार्मर के चपेट में आने से उनके गांव के रामदास, सहोदरा देवी, जगदीश, शैलेंद्र कुमार और विमला देवी झुलस चुकी हैं। शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी इसे नहीं हटा रहे हैं। खुले में रखे गए ट्रांसफार्मर के अगल-बगल लोगों का घर है, इससे इन घरों के लोगों में सदैव खतरा बना हुआ है। बेसहारा पशु भी इसके पास घूमते रहते हैं। कभी-कभी इसमें से तेज आवाज के साथ चिगारी निकलती है। इस पर भगदड़़ मच जाती है। इसे आबादी से बाहर स्थापित किया जाना चाहिए। उसके चारों तरफ जाली लगा दी जाए ताकि कोई इसके चपेट में न आए।

chat bot
आपका साथी