गांव के पोखरे में मिला महिला का शव

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच की। काफी देर तक प्रयास करने के बाद भी शव की पहचान नहीं हो पायी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 11:47 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 11:47 PM (IST)
गांव के पोखरे में मिला महिला का शव
गांव के पोखरे में मिला महिला का शव

संतकबीर नगर: धनघटा थानाक्षेत्र के रुपिन गांव में बीते शनिवार की देर शाम लोगों ने एक महिला का शव पोखरे में उतराता हुआ देखा। शोर मचाने पर तमाम लोग पोखरे के पास एकत्र हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच की। काफी देर तक प्रयास करने के बाद भी

शव की पहचान नहीं हो पायी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

धनघटा थानाक्षेत्र के रुपिन गांव में बीते शनिवार को शाम के करीब सात बजे पोखरे में 30 वर्षीय महिला का शव उतराता हुआ गांव के कुछ लोगों ने देखा। शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग पोखरे के पास पहुंचे। इसी बीच सूचना पर थानाध्यक्ष रोहित प्रसाद अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ गांव में पहुंचे। शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। पुलिस ने तीन घंटे तक लोगों से शव पहचान कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो पाई। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि उसके दायां हाथ पर गोदना के निशान हैं। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि वह शादीशुदा है। शव की पहचान कराने की कोशिश जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। विवाहिता का शव छत की कुंडी में लटका मिला

संतकबीर नगर: महुली थानाक्षेत्र के चोलखरी गांव के डड़वा मोहल्ले में 26 वर्षीय विवाहिता का शव छत की कुंडी में लटका हुआ मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पति ने पत्नी के शव को नीचे उतार दिया था। घटना के बाद ही मृतक विवाहिता के सास-ससुर फरार हो गए थे।

महुली थानाक्षेत्र के बख्तूपुर गांव के निवासी रामवृक्ष यादव की पुत्री प्रीति का विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व चोलखरी गांव के डड़वा निवासी वीरेंद्र यादव पुत्र माता प्रसाद के साथ हुई थीं। विवाह के बाद से ही ससुराल वाले प्रताड़ित करते रहते थे। रविवार को दोपहर के समय कमरे में प्रीति यादव का शव छत के पंखे में लटका मिला। मृतका के ससुर, सास फरार थे। पति जरूरी कार्य से मुखलिसपुर गए थे। पति जब वापस घर लौटे तो उसके माता पिता गायब थे। पत्नी के कमरे की तरफ गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर जब जवाब नही मिला तो वह फाटक तोड़कर कमरे में दाखिल हुआ। पंखे से प्रीति को झूलता देख वह अवाक रह गया। आनन फानन में शव को नीचे उतार दिया। पुलिस को उसने ही सूचना दी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसएसआइ प्रमोद कुमार यादव मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

chat bot
आपका साथी