बुनकरों ने कलेक्ट्रेट के सामने किया प्रदर्शन

सरकार पर लगाया बुनकरों की अनदेखी का आरोप आंदोलन की चेतावनी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 12:14 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 12:14 AM (IST)
बुनकरों ने कलेक्ट्रेट के सामने किया प्रदर्शन
बुनकरों ने कलेक्ट्रेट के सामने किया प्रदर्शन

संतकबीर नगर : यूपी हैंडलूम कार्पोरेशन व यूपिका को बंद करने के निर्णय के विरोध में सोमवार को बुनकरों ने कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन करने के साथ ही डीएम को ज्ञापन सौंपा। सभी ने सरकार पर बुनकरों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन के दौरान बुनकर महासभा के जिलाध्यक्ष हाजी इमामुद्दीन अंसारी ने कहा कि सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल का समचार पत्रों में बयान छपा है कि यूपी हैंडलूम कार्पोरेशन के 50 और यूपिका के 40 शोरुम प्रदेश के विभिन्न शहरों में हैं। इसे सरकार पूरी तरह से बंद करना चाह रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह दोनों संस्थाएं बुनकरों को कच्चा माल देने और तैयार कपड़ों को खरीदने का कार्य करती हैं। सरकार को निर्णय वापस लेना चाहिए। यदि निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो इसे लेकर आंदोलन किया जाएगा। जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में बुनकरों को फ्लैट रेट से बिजली दिए जाने, बुनकरों के सहयोगी निकायों को नहीं बंद किए जाने, बुनकरों पर दर्ज मुकदमों को वापस लिए जाने आदि की मांग प्रमुख रही। इस मौके पर नसीम अंसारी,कौसर अली अंसारी सरफुद्दोजा,शमीम अंसारी,जुल्फिकार अन्सारी,तबरेज अन्सारी,एखलाक अन्सारी,सलाहुद्दीन,हिमायतुल्लाह, हलीम समेत अनेक बुनकर मौजूद रहे। किसान पटेल यात्रा का आज सपाई करेंगे स्वागत

संतकबीर नगर : खलीलाबाद के मनियरा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित किसान पटेल यात्रा में सपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में ट्रैक्टर के साथ शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल हैं। जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत सुबह नौ बजे महराजगंज जिले करमैनी बार्डर पर किया जाएगा। मेंहदावल से खलीलाबाद कार्यक्रम स्थल तक 10 स्थानों पर स्वागत होगा। सपा नेता सुनील सिंह के नेतृत्व में बड़गो स्थित कार्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। पवन छापड़िया उर्फ पप्पू के नेतृत्व में मेंहदावल बाईपास व नेदुला के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर वैष्णो मंदिर के समीप स्वागत किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर के साथ मौजूद रहेंगे। जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसौदिया व विनोद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, पूर्व महासचिव नित्यानंद यादव, खलीलाबाद विस अध्यक्ष रमेश यादव के नेतृत्व में सरैया बाईपास पर अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। इसी क्रम में धनघटा और मेंहदावल में भी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए लोगों को आमंत्रित किया।

chat bot
आपका साथी