कोरोना के खौफ पर भारी रहा मतदान का जज्बा

खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को सुबह 5.55 बजे कुशीनगर एक्सप्रेस पहुंची। इसमें से 195 यात्री उतरे। जांच में 33 यात्री संक्रमित मिले। वहीं सुबह के 9.50 बजे बांद्रा से 120 यात्री उतरे। इसमें से 23 रेल यात्री पाजिटिव मिले। जबकि सुबह 10.50 बजे लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से 120 यात्री उतरे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 11:47 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 11:47 PM (IST)
कोरोना के खौफ पर भारी रहा मतदान का जज्बा
कोरोना के खौफ पर भारी रहा मतदान का जज्बा

संतकबीर नगर: पंचायत चुनाव के दौरान गुरुवार को कोरोना के खौफ पर मतदान का जज्बा भारी रहा। सुबह से ही बूथों पर बड़ी संख्या में लोग कतार में लग गए। अधिकांश ने मास्क का तो प्रयोग किया पर शारीरिक दूरी के मानकों को लेकर लापरवाह रहे। खलीलाबाद ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सियरासाथा के बूथ संख्या 81,82 व 83 पर दिन में लगभग 12 बजे लंबी कतार लगी रही। लोग एक दूसरे से सटकर खड़े दिखे। इसी प्रकार हैंसर ब्लाक के मदरा के बूथ संख्या 217, 218 व 219 पर भी लोग कोरोना को लेकर बेपरवाह दिखे। बघौली ब्लाक के सिहटीकर में महिलाओं की बलंबी कतार रही। नाथनगर ब्लाक के महुली, मेंहदावल के मिश्रवलिया, भौंरा समेत लगभग सभी मतदान केंद्रों पर यही हाल रहा। पुलिसकर्मी मतदाताओं को दूर-दूर खड़े होने की हिदायत तो दे रहे थे पर लोग उनकी बातों की अनसुनी कर दे रहे थे।

तेजी से बढ़ रहे कोरोना को लेकर लोगों की लापरवाही पर कुछ लोग परेशान भी हो रहे थे। मेंहदावल के रामनाथ, बघौली के हकीम खान, नरेंद्र आदि ने कहा कि इस तरह की लापरवाही ठीक नहीं है।

जिले में फूटा कोरोना बम, 66 मिले पाजिटिव

जिले में गुरुवार को एक बार फिर से कोरोना बम फूटा है। मुंबई व दिल्ली से आने वाले यात्रियों की जांच खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर हुई। अलग-अलग ट्रेनों से 435 यात्री उतरे। इसमें से 66 कोरोना संक्रमित मिले। मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होने से जिले में हड़कंप है। पाजिटिव मरीजों को सुरक्षा व सावधानी अपनाने की जानकारी देकर होम आइसोलेशन में रहने को कहा जा रहा है।

खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को सुबह 5.55 बजे कुशीनगर एक्सप्रेस पहुंची। इसमें से 195 यात्री उतरे। जांच में 33 यात्री संक्रमित मिले। वहीं सुबह के 9.50 बजे बांद्रा से 120 यात्री उतरे। इसमें से 23 रेल यात्री पाजिटिव मिले। जबकि सुबह 10.50 बजे लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से 120 यात्री उतरे। इसमें से 10 यात्री कोरोना संक्रमित मिले। चिकित्सकों ने गंभीर मरीजों को संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती होने की राय देते हुए अन्य मरीजों को होम क्वारंटाइन होने की सलाह दी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने कहा कि लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने के साथ ही मास्क व सैनिटाइटजर का प्रयोग जरूरी है।

chat bot
आपका साथी