अनारक्षित के पांच और अन्य पिछड़ा वर्ग के तीन पदों के लिए हुआ मतदान

इसके बाद परिणाम घोषित कर दिया गया। कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 11:24 PM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 11:24 PM (IST)
अनारक्षित के पांच और अन्य पिछड़ा वर्ग के तीन पदों के लिए हुआ मतदान
अनारक्षित के पांच और अन्य पिछड़ा वर्ग के तीन पदों के लिए हुआ मतदान

संतकबीर नगर: जिला योजना समिति के लिए अनारक्षित पद के पांच और अन्य पिछड़ा वर्ग के तीन पदों के लिए कलेक्ट्रेट के अपर एसडीएम कोर्ट में शुक्रवार को सुबह आठ बजे से दोपहर के तीन बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद तुरंत मतों की गिनती शुरू हुई। इसके बाद परिणाम घोषित कर दिया गया। कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

खलीलाबाद के एसडीएम राज नारायण त्रिपाठी की निगरानी में कलेक्ट्रेट के अपर एसडीएम कोर्ट में शुक्रवार को सुबह आठ बजे से दोपहर के तीन बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद मतों की गिनती करके परिणाम घोषित कर दिया गया। अनारक्षित पद के लिए जावेद आलम को 27, अजय कुमार शर्मा को 24, इंद्रावती व गौहर अली खां को 24-24 तथा मनोज कुमार को 21 मत प्राप्त हुए। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए शैलेंद्र कुमार को 25, रामसुरेश चौरसिया को 24 व विश्वकेतु यादव को 22 मत प्राप्त हुए। जबकि अनुसूचित जाति महिला के लिए अंसिता, अनुसूचित जाति के लिए उर्मिला देवी व अंकिता निगम, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए कुसुम, अनारक्षित महिला के लिए कायनात फातिमा, सना परवीन व शमा खातून का चयन निर्विरोध हुआ है। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है।

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष आज पीड़ित महिलाओं की सुनेंगी समस्या

संतकबीर नगर: राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अंजु चौधरी शनिवार को सुबह 10 बजे खलीलाबाद तहसील के निकट स्थित पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले में पहुंचेंगी। वह सुबह के साढ़े 10 बजे से यहां पर पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुनेंगी। वह दोपहर के 12 बजे मिशन शक्ति तृतीय चरण के तहत आयोजित होने वाले जागरूकता शिविर में पहुंचेंगी। यहां पर महिलाओं के उत्पीड़न के रोकथाम के लिए चल रही पहल सहित अन्य बिदुओं के बारे में जानकारी लेंगी। इसके पश्चात वह महिला चिकित्सालय, प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदि का निरीक्षण करेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी श्वेता त्रिपाठी ने यह जानकारी दी है।

chat bot
आपका साथी