पीड़ित परिवारों को मिले दस लाख की मदद

संतकबीर नगर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी रोहित पांडेय गुरुवार को धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम चपरा मगर्वी व बालमपुर पहुंचे। यहां नाव हादसे में चार महिलाओं की मौत से पीड़ित परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और आर्थिक सहायता दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 09:39 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 06:22 AM (IST)
पीड़ित परिवारों को मिले दस लाख की मदद
पीड़ित परिवारों को मिले दस लाख की मदद

संतकबीर नगर : संतकबीर नगर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी रोहित पांडेय गुरुवार को धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम चपरा मगर्वी व बालमपुर पहुंचे। यहां नाव हादसे में चार महिलाओं की मौत से पीड़ित परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और आर्थिक सहायता दी।

उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिजनों के लिए दस लाख मुआवजा देने की मांग किया। पांडेय ने कहा कि यहां की हालत बहुत ही दयनीय है। बच्चे अनाथ हो गए हैं, लेकिन उन्हें जो सुविधा मिलनी चाहिए नहीं मिल पाई है। इस दौरान मुख्य रूप से जाहिद अली, भोला चौधरी, आशुतोष दूबे, आदित्य सिंह, अर्जुन यादव, राधेश्याम, ब्रजेश, महेश समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। घटना के बाद से ही गांव में शोक का माहौल है। इस भयावह घटना के कारण ग्रामीण गमगीन व मातम में डूबे हैं।

chat bot
आपका साथी