मोदी के नेतृत्व में देश जीतेगा कोरोना से जंग : सिन्हा

ूर्व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा गुरुवार को खलीलाबाद पहुंचे। मुखलिसपुर स्थित प्रभा भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 01:55 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:13 AM (IST)
मोदी के नेतृत्व में देश जीतेगा कोरोना से जंग : सिन्हा
मोदी के नेतृत्व में देश जीतेगा कोरोना से जंग : सिन्हा

संत कबीरनगर : पूर्व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा गुरुवार को खलीलाबाद पहुंचे। मुखलिसपुर स्थित प्रभा भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश कोरोना की जंग जीत कर रहेगा। यह महामारी भले ही विदेश से आयी है, लेकिन भारत से हार कर ही जाएगी। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के बेहतर कार्यों से हर क्षेत्र में विकास हो रहा है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि कोराना महामारी से निपटने के लिए ठोस कार्य किए जा रहे हैं। समय से लॉकडाउन होने से देश बड़े संकट से बच गया। अब लोग फिजिकल डिस्टेंस के साथ ही स्वच्छ और सुरक्षित तरीके से जीवन जी रहे हैं। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की रफ्तार दुनिया के अन्य देशों से बेहतर है। प्रभा सेवा समिति के निदेशक वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि जबसे से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है हर वर्ग का विकास हो रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव में सरकार ने बेहतर कार्य किया। इससे पूर्व युवाओं की टीम ने पूर्व मंत्री का फूल-मालाओं से खलीलाबाद बाईपास पर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी विनय कुमार चतुर्वेदी, राजेश पांडेय, रवि राय, विकास सिंह, शिशु राय, जितेश त्रिपाठी, रवि सिंह, आदर्श शुक्ला आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी