जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए बिका दो सेट पर्चा

भाजपा भी प्रत्याशी तय कर लिया है लेकिन अभी तक अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:32 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:32 PM (IST)
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए बिका दो सेट पर्चा
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए बिका दो सेट पर्चा

संतकबीर नगर : जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। अभी तक सिर्फ समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी मैदान में उतारा है। भाजपा भी प्रत्याशी तय कर लिया है लेकिन अभी तक अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। शनिवार को निर्दलीय के रूप में वार्ड नंबर 20 से जीते शैलेंद्र यादव ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर दो सेट पर्चा खरीदा। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए तीन जुलाई की तिथि घोषित है। इसके लिए 26 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होगा। इसी दिन तीन बजे के बाद प्रपत्रों की जांच की जाएगी। शनिवार से पर्चा बिकना शुरू हो गया है। पहले दिन दो सेट ही पर्चा बिका। नहीं चलेगा सत्ता का दमन, जनता है सपा के साथ

संतकबीर नगर: समाजवादी पार्टी के नेताओं ने शनिवार को सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष विपक्ष का दमन करने में जुटा है। हार नजदीक देख अब जिला पंचायत सदस्यों पर दबाव बनाया जा रहा है। सत्ता का दमन नहीं चलने पाएगा। यह बातें सपा के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसौदिया और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव गंगा सिंह सैंथवार ने कही। नेताओं ने कहा कि अपनी हार को देखकर भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। सपा उम्मीदवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है तो वहीं जिला पंचायत सदस्यों पर भी पुलिस और प्रशासन दबाव बना रहा है। उन्होंने कहा कि सपा-रालोद कभी दमन से डरने वाले नहीं हैं। सपा जिलाध्यक्ष पर भी फर्जी मुकदमा दर्ज करने का प्रयास हो रहा है। लेकिन इससे भाजपा को कुछ हासिल नहीं होगा। सपा के पक्ष में तीन चौथाई से अधिक सदस्य मुखर हैं। जिलाध्यक्ष के खिलाफ यदि मामला दर्ज हुआ तो इसके विरोध में सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन होगा।

chat bot
आपका साथी