ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, मौत
धनघटा संतकबीर नगर धनघटा थाना क्षेत्र के उमरिया के युवक को रविवार की रात लगभग 830
धनघटा, संतकबीर नगर : धनघटा थाना क्षेत्र के उमरिया के युवक को रविवार की रात लगभग 8:30 बजे धनघटा-उमरिया मार्ग पर ावन के पास एक ट्रक ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसकी उम्र 26 वर्ष थी।
राम आशीष चौरसिया पुत्र जीवलाल चौरसिया का उमरिया में आवास व दुकान है। वह बक्सा व अलमारी बनाने का काम करते थे। शाम को शनिचरा बाजार गए थे और लौट रहे थे। इसी दौरान दुर्घटना के शिकार हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते युवक की मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने स्वजन और पुलिस को दी। घटना की जानकारी होने पर परिवार में हाहाकार मच गया।
थानाध्यक्ष रोहित प्रसाद ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
--
तीन माह में ही विधवा हो गई प्रीति
धनघटा, संतकबीर नगर : धनघटा थानाक्षेत्र के उमरिया गांव के युवक की मौत से उसके परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मां रह-रहकर बेहोश हो जा रही है।
मृतक राम आशीष चौरसिया का विवाह 22 अप्रैल 2021 को गोरखपुर जिले के बांसगांव थानाक्षेत्र के महीनवारी गांव के प्रीति के साथ हुआ था। प्रीति 23 अप्रैल को विदा होकर अपने ससुराल आई थी। खुशी के साथ वैवाहिक जीवन बीत रहा था। वह सावन में पति के साथ मायके जाने वाली थी, लेकिन उसके सारे अरमान धरे के धरे रह जाएंगे। विवाह के तीन माह बाद ही विधवा हो गई।