कोरोना काल में पीड़ित है व्यापारी समाज: पवन

समय-समय पर नगर के व्यापारियों की पीड़ा सक्षम मंचों पर उठाते रहते हैं इसलिए इनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 11:09 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 11:09 PM (IST)
कोरोना काल में पीड़ित है व्यापारी समाज: पवन
कोरोना काल में पीड़ित है व्यापारी समाज: पवन

संतकबीर नगर : शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी और सपा के वरिष्ठ नेता पवन छापड़िया उर्फ पप्पू का व्यापारियों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बीते दिनों लखनऊ में हुए व्यापारियों की जनसभा में पवन ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उसे दूर करने की मांग की। पवन समय-समय पर नगर के व्यापारियों की पीड़ा सक्षम मंचों पर उठाते रहते हैं, इसलिए इनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।

पवन छापड़िया ने कहा कि कोरोना के इस दौर में सबसे अधिक पीड़ित व्यापारी समाज है। इसके बाद भी व्यापारी समय से टैक्स दे रहे हैं। इसके बाद भी व्यापारियों की समस्याओं को सरकार नहीं सुन रही। अखिलेश यादव ने कहा है कि यदि उनकी सरकार बनेगी तो व्यापारियों की समस्याओं को हर हाल में दूर किया जाएगा। इस दौरान सरदार अजीत सिंह, दुर्गा कसौधन, लक्ष्मी गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, विनोद जायसवाल, श्याम अग्रहरि, बबलू मद्धेशिया, बनारसी गुप्ता, पवन शर्मा, गजपति सिंह, प्रमोद सिंह, राम चंद्र गौड़, प्रहलाद यादव, मुन्ना, बृजकिशोर समेत बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे। आवाज दबाने में लगी है सरकार

सपा के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार आमजन की आवाज दबाने में लगी है। उन्होंने कहा कि वह खलीलाबाद में हैं, लेकिन पुलिस उनके गोरखपुर के आवास को पुलिस छावनी में तब्दील कर दी। गोरखपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर योगी सरकार को यह डर था कि सपाई उनकी कलई न खोल दें। प्रशासन की मदद से लोगों को किराए पर लेकर कार्यक्रम में पहुंचाया गया। सपा के तमाम नेताओं को उनके घरों में कैद कर दिया। इससे लगता है कि सरकार सपा से डर रही है। सद्भावना मुशायरा व कवि सम्मेलन 11 को

संतकबीर नगर : सेमरियावां में सद्भावना मुशायरा व कवि सम्मेलन 11 दिसंबर को होगा। चेयरमैन आजाद अहमद प्रतापगढ़ी व मुनीर अहमद के तत्वावधान में आयोजित मुशायरा का शुभारंभ रात आठ बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री रामप्रसाद चौधरी करेंगे। यह जानकारी सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खान ने दी।

chat bot
आपका साथी