सपा नेता पवन छापड़िया के नेतृत्व में व्यापारियों ने ली पार्टी की सदस्यता

पदाधिकारियों ने सपा सरकार की गिनाई उपलब्धियां

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 11:11 PM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 11:11 PM (IST)
सपा नेता पवन छापड़िया के नेतृत्व में व्यापारियों ने ली पार्टी  की सदस्यता
सपा नेता पवन छापड़िया के नेतृत्व में व्यापारियों ने ली पार्टी की सदस्यता

संतकबीर नगर : नगर पंचायत मगहर स्थित कबीर चौरा सत्संग भवन में रविवार को व्यापारियों की बैठक हुई। सपा के वरिष्ठ नेता पवन छापड़िया उर्फ पप्पू ने इस कार्यक्रम में तमाम व्यापारियों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बतौर मुख्य अतिथि सपा के जिलाध्यक्ष गौहर अली खान ने कहा कि सपा सभी वर्ग को साथ लेकर चलती है। सपा के वरिष्ठ नेता पप्पू छापड़िया ने व्यापारी बंधुओं को पार्टी की सदस्यता दिलाकर सराहनीय कार्य किया है। वर्तमान भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ व्यापारियों का सपा को समर्थन मिलना शुभ संकेत है। व्यापारी नेता मक्खन लाल गुप्त के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रधान रसूलपुर राजनाथ, प्रधान पड़रिया रामसनेही गुप्ता, प्रधान अशरफाबाद परमेश्वर उर्फ मुन्ना यादव, प्रधान बयारा छोटेलाल यादव, व्यापारी नेता दिनेशचंद गुप्त, सजन लाल गुप्त, हाजी आजाद खान, शिवाजी गुप्त, कृष्ण मोहन, आलमगीर, रामकेश जायसवाल, संजय गुप्त, रामकुंवर मौर्य, राजेंद्र मौर्य, हरिलाल गुप्त, रामकिशुन गुप्त, दुर्गा कसौधन, पवन मोदनवाल, वीरेंद्र कुमार गुप्त उर्फ चीनी, उमेश गुप्त, दुर्गा कसौधन, उदय गुप्त, बलवंत त्रिपाठी, सुजीत वर्मा, वसीम अकरम, रवीेंद्र वर्मा, प्रदीप गुप्त आदि ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। भजन गायक सरदार हरमहेंद्र पाल सिंह रोमी ने पैसा..पैसा..पैसा..किसका साथी है, आती है जिस शान से दौलत..उसी शान से जाती है सुनाकर मुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम का संचालन शिवकुमार गुप्त ने किया। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता रामदरश यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, जिला उपाध्यक्ष अबरार आलम, आनंद मणि त्रिपाठी, रमेश यादव, गजपति सिंह, नियाज अहमद, लालचन्द यादव, नगर अध्यक्ष खलील खान,बब्लू खान, दिनेश गुप्त, गुलाब गुप्त, हनुमंत प्रसाद गुप्ता, रामकुंवर मौर्य, अशफाक खान, नाथ साहेब,रामसांवर यादव, डीसी यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी