छिनौती को लेकर पुलिस के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन

व्यापारियों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस की नाकामीे के चलते क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं तेज हो गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 06:35 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 06:35 PM (IST)
छिनौती को लेकर पुलिस के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन
छिनौती को लेकर पुलिस के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन

संतकबीर नगर: महुली थानाक्षेत्र के काली-जगदीशपुर के व्यापारियों ने शनिवार को पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस की नाकामीे के चलते क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं तेज हो गई हैं। शुक्रवार की देर शाम को व्यापारी से मारपीट के बाद छिनैती की गई है। इसके अलावा भी पिछले दिनों हुई दो छिनैती की घटना को पुलिस पचा गई। इतना ही नहीं कई दुकानदारों से मनबढ़ों ने रंगदारी की मांग भी की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक से आपराधिक घटनाओं को रोकने की मांग की।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, राजेश, दिलीप, चंद्रप्रकाश, सतीराम, विवेक मद्धेशिया, अरविद, असगर, पंकज, रमेश चंद्र , सुरेंद्र चौधरी, भानु चौधरी, मटेलू चौधरी समेत अन्य व्यापारी कस्बे में एकत्रित हुए। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर चिता जताई। व्यापारी नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार की देर शाम को काली-जगदीशपुर चौराहा पर कपड़ा और खाद की दुकान चलाने वाले कौशलानंद दुकान को बंद कर घर जा रहे थे कि पहले से ही रंगदारी मांगने वाले कुछ मनबढ़ों ने घात लगाकर उनके ऊपर हमला कर दिया। मारपीट कर उनका 46500 रुपया छीन लिया। ऐसी घटनाएं आए दिन हो रही हैं, कितु पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। तहरीर तक कूड़ेदान में डाल दिया जा रहा है। प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में महुली के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि व्यापारी के साथ छिनैती की सूचना मिली है। पुलिस चौकी पर तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आरोपितों पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी