कल हम भी होंगे बुजुर्ग, इसका रखे ध्यान

वृद्धाश्रम में लगा स्वास्थ्य शिविर वितरित की गई मुफ्त दवाएं

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:29 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:29 PM (IST)
कल हम भी होंगे बुजुर्ग, इसका रखे ध्यान
कल हम भी होंगे बुजुर्ग, इसका रखे ध्यान

संतकबीर नगर: आज हम जवान हैं, कल तो बूढ़े होंगे ही। परिवार के बुजुर्गों को सम्मान देने की परंपरा देखकर आगे की पीढ़ी हमें भी सम्मान देगी। अपने खून-पसीने की कमाई से परिवार को सींचने वाले वृद्धों को कभी अपमानित नहीं किया जाना चाहिए।

विश्व बुजुर्ग दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को खलीलाबाद के वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया। प्राथमिक विद्यालय मंझरिया की सहायक अध्यापिका अनीता सिंह की पहल पर इस कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डाक्टर आशुतोष पांडेय ने बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। अनीता सिंह ने कहा कि बुजुर्गों के साथ हो रहे दु‌र्व्यवहार को रोकना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग और बच्चों की मानसिक दशा एक सी होती है। वृद्धाश्रम में रहने वालों की बढ़ती संख्या परिवारों के बदले माहौल का प्रमाण बनकर सामने आ रही है। डा. आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि कोरोना काल में कोरोना से संक्रमित बुजुर्गों के साथ उनके स्वजन का असंवेदनशील व्यवहार देखने को मिला है। इस दौरान रजनीश त्रिपाठी, राकेश गुप्ता, जय प्रकाश सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। हम जो करेंगे उसी से सीखेंगे बच्चे

इनरह्वील क्लब के तत्वावधान में भी खलीलाबाद के वृद्धाश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुजुर्गों की सही देखरेख व उनकी मानसिक दशा पर विस्तार से चर्चा हुई। क्लब की सदस्य डा. सोनी सिंह ने कहा कि बुजुर्ग हमारे धरोहर हैं। इन्हीं से परंपराओं की जानकारी मिलती है। हम तो करेंगे उसी से सीखकर बच्चे हमारे साथ बर्ताव करेंगे। क्लब के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में टूथपेस्ट, ब्रश व फल वितरित किया। मौके पर अध्यक्ष सरिता जैन, वंदना गुप्ता, ज्योतिका विश्वास, रीतू जैन समेत अनेक महिलाएं मौजूद रही ।

chat bot
आपका साथी