अब तक कोरोना के 5.73 लाख नमूनों की हो चुकी है जांच

जांच में 5.65 लाख निगेटिव और 8154 लोग मिले हैं पाजिटिव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:19 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 12:34 AM (IST)
अब तक कोरोना के 5.73 लाख नमूनों की हो चुकी है जांच
अब तक कोरोना के 5.73 लाख नमूनों की हो चुकी है जांच

संतकबीर नगर: अब तक कोरोना के 5.73 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है। इसमें 8154 पाजिटिव और 5.65 लाख लोग जांच में निगेटिव मिले हैं। जबकि अब तक जिले के 97 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, इलाज के बाद 8057 पाजिटिव मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना कीतीसरी लहर की आशंका को देखते हुए लोग बच्चों व परिवार के सदस्यों के सेहत को लेकर काफी चितित चल रहे हैं। इन सबके बीच स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अधिकाधिक लोगों को टीका लगाकर उन्हें सुरक्षित रखने के अभियान में जुटे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करने पर पाएंगे कि अब तक आरटी-पीसीआर-2 लाख 81 हजार 424, रैपिड एंटीजन टेस्ट-2 लाख 85 हजार 905 व ट्रूनेट 6178 कुल 5 लाख 73 हजार 507 कोरोना सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें आरटी पीसीआर के 2557 नमूने पाजिटिव व 2 लाख 78 हजार 867 नमूने निगेटिव, रैपिड एंटीजन टेस्ट के 5006 नमूने पाजिटिव व 2 लाख 80 हजार 899 नमूने निगेटिव तथा ट्रूनेट के 591 नमूने जांच में पाजिटिव व 5587 नमूने निगेटिव मिले हैं। जिला अस्पताल स्थित एल-टू कोरोना वार्ड में 25, बीआरडी मेडिकल कालेज-गोरखपुर के एल-थ्री कोरोना वार्ड में 22, बस्ती जिले के कैली हास्पिटल के एल-टू कोरोना वार्ड में 24, लखनऊ स्थित हास्पिटल के एल-टू व थ्री कोरोना वार्ड में 10, अन्य जगह में एक, होम आइसोलेशन-शून्य, कोरोना वार्ड के इतर 10 कुल 97 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या शून्य हैं। 1339 कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे। कोरोना केस घटने की वजह से अब इसकी संख्या घटकर सिर्फ एक हो गई है। जिले में अब तक किसे-कितना लगा कोरोना से बचाव का टीका ?

इस जनपद में लक्ष्य 7421 के सापेक्ष 6719 (90.54 फीसद) स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कोरोना के टीके लगे हैं। वहीं लक्ष्य 6608 की जगह 5939 (89.88 फीसद) फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना के टीके लगे हैं। जबकि 45 वर्ष से 60 साल के बीच के 2 लाख 65 हजार 599 लोगों को कोरोना टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष 1 लाख 49 हजार 596 (56.32 फीसद) लोगों को यह टीका लगा है। इसके अलावा 18 वर्ष से 44 साल के एक लाख 10 हजार 270 लोगों को कोरोना टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। लक्ष्य की तुलना में एक लाख 24 हजार 467(112.87 फीसद) लोगों को यह टीका लगा है। इस प्रकार इन चार श्रेणी के 3 लाख 89 हजार 898 लोगों को कोरोना टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। लक्ष्य की तुलना में 2 लाख 86 हजार 721 (73.54 फीसद) लोगों को यह टीका लगा है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा संवेदनशील है। शत-प्रतिशत लोगों को टीका लगाने पर ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए टीके की उपलब्धता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं नियमित रूप से कोरोना के सैंपल की जांच भी हो रही है।

डा. मोहन झा, एसीएमओ

chat bot
आपका साथी