बाढ़ से बचाव में न हो लापरवाही: श्रीराम

बाढ़ से बचाव में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:08 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:08 PM (IST)
बाढ़ से बचाव में न हो लापरवाही: श्रीराम
बाढ़ से बचाव में न हो लापरवाही: श्रीराम

संतकबीर नगर: धनघटा के विधायक व सूबे के कृषि, विपणन, उद्यान राज्य मंत्री श्रीराम चौहान ने रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहे। कहीं से भी उन्हें कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। बाढ़ से बचाव में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री ने रविवार को गायघाट, कंचनपुर, सीयर आदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इसके बाद वह तुर्कवलिया गांव स्थित एमबीडी बंधे के पास पहुंचे। यहां पर हो रहे कटान का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ खंड के अधिकारियों से बंधे के बचाव के संबंध में बात की। अधिकारियों से कहा कि नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए तहसील प्रशासन के साथ ही बाढ़ खंड के अधिकारी व कर्मचारी तैयार रहें। बाढ़ पीड़ितों को कोई समस्या न आने पाए, इस पर विशेष ध्यान दें। इस मौके पर अमर राय, संजय सिंह राठौर, वीरेंद्र जायसवाल, हेमंत चौबे आदि लोग मौजूद रहे। रेहड़ी पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ कांटे मंडल के संयोजक बने आकाश

संतकबीर नगर : रेहड़ी पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्याम नारायण तिवारी उर्फ श्यामू बाबा की पहल पर भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को 15 मंडल संयोजकों की नियुक्ति की है। जिसमें आकाश त्रिपाठी को कांटे मण्डल का संयोजक बनाया गया है। धनंजय निषाद को मेंहदावल पश्चिम, राम रूप निषाद को मेहदावल पूर्वी, कमलेश गुप्ता को सांथा, सनी कुमार को बघौली, अजय कुमार को बेलहरकलां, राम नरेश विश्वकर्मा को सेमरियावां, आदित्य गोस्वामी को तामेश्वरनाथ, मयंक राय को खलीलाबाद नगर, परमात्मा प्रसाद आनंद को खलीलाबाद देहात, रामचंद्र चौधरी को नाथनगर, पंकज शर्मा को पौली, हृदेश अग्रहरी को हैंसर बाजार, बैजनाथ मद्धेशिया को महुली और देवानंद पांडेय को लोहरैया का मण्डल संयोजक बनाया गया।

आकाश त्रिपाठी ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ''सबका साथ, सबका विकास'' वाले वादे पर कार्य कर रही है। जिसके अंतर्गत पार्टी के लोग किसानों, गरीबों, दिहाड़ी मजदूरों सहित पटरी व्यवसायियों को उनका हक अधिकार दिला रहे हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभ दिलाकर उन्हें राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि मण्डल संयोजक बनाये जाने पर उन्हें बहुत खुशी है। वह पूरी ऊर्जा और निष्ठा से अपने दायित्वों को पूरा करेंगे।

chat bot
आपका साथी