अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों पर न हो उत्पीड़न

खलीलाबाद स्थित डाक बंगले में अधिकारियों के साथ उत्पीड़न पर किए विमर्श

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 11:30 PM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 11:30 PM (IST)
अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों पर न हो उत्पीड़न
अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों पर न हो उत्पीड़न

संतकबीर नगर: उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष शुक्रवार को जिले में आए। वह खलीलाबाद तहसील के निकट स्थित पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले में अधिकारियों के साथ बैठक किए। इसके बाद वह धनघटा में गए। यहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

आयोग के उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान ने शुक्रवार को खलीलाबाद स्थित पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले में एएसपी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम राज नारायण त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार के साथ बैठक किए। आयोग के उपाध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों का उत्पीड़न न हो, इस पर पुलिस और प्रशासन विशेष ध्यान दे। यदि कोई मामला आए तो इन्हें तुरंत न्याय दिलाएं। सर्व समाज के हित में जुटी है भाजपा: रामनरेश

जासं, धनघटा: उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान धनघटा तहसील क्षेत्र के बकौली बाग में शुक्रवार को पहुंचे। इस जिले में पहली बार आए आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सर्व समाज के हित में कार्य कर रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार के विकासपरक कार्यों से जनता खुश है। भाजपा ने सबका साथ-सबका विकास के नारे को चरितार्थ किया है। उन्होंने आगे कहा कि कई दलों ने अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों का सिर्फ वोट बटोरा है, उनका विकास नहीं किया। इसे इस जाति के लोग समझ रहे हैं। भाजपा वोट नहीं देश की राजनीति करती है। इसके पूर्व भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर हैंसर मंडल के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय,राजू प्रसाद राणा, बालकिशन पासवान,दिलीप राय, लालचंद दुसाध,राजेश दुसाध, उदयभान पासवान, शिव मद्धेशिया, नितेश राय,सच्चिदानंद निगम, ओंकार राय,चंद्रशेखर पासवान, व्यासमुनि चौबे, लालमन गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी