सफलता के लिए मेहनत का दूसरा विकल्प नहीं

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति ने छात्रों को किया पुरस्कृत

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 11:17 PM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 11:17 PM (IST)
सफलता के लिए मेहनत का दूसरा विकल्प नहीं
सफलता के लिए मेहनत का दूसरा विकल्प नहीं

संतकबीर नगर: जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत के सिवा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। शार्ट कट से मिली सफलता स्थाई नहीं होती है। बड़े मुकाम पर पहुंचने के लिए सभी को लक्ष्य निर्धारित करके पढ़ाई करने की आवश्यकता है।

दारुल उलूम अहले सुन्नत गौसिया रिजविया अगया में रविवार को शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी व पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कनाडा निवासी व इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डा. अब्दुल वहीद खान ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि हमेशा ऊंचा लक्ष्य निर्धारित करें, ऊंचे सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयत्न करें। सपनों पर किसी जाति, धर्म, संप्रदाय या समूह का एकाधिकार नहीं है। प्रतिभाएं हर क्षेत्र और हर समुदाय के बीच में मौजूद होती हैं। उन्होंने मदरसे में आधुनिक शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की जमकर सराहना की। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उन्होंने पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मोहम्मद सईद, अजीजुल्लाह, मौलाना मशहूद अहमद आ•ामी, सोएब खान, मोहम्मद जावेद खान समेत अनेक लोग मौजूद रहे ।

इन्हें मिला पुरस्कार

मो. मुदस्सिर, मो. सालिम रजा, फातमा खातून, आयशा खातून, मो.ओवैस, कशफ रहमान, मो.असद, फरीना मरियम, मो. शहजेब, तहसीन रजा, अक्शा फातिमा, अल्फिया खातून, अशहर रजा, शम्से आलम, मोहम्मद फैज, नूर फातिमा, सारा रहमान, मो. इमरान, जियाउल हक, मो.शहजाद को अपनी कक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। आफताब ने गांवों में किया जनसंपर्क, मांगा समर्थन

संतकबीर नगर: विधान सभा क्षेत्र खलीलाबाद से बसपा के प्रभारी आफताब आलम उर्फ गुड्डू भैया ने रविवार को गांवों में सपंर्क किया। उन्होंने बसपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाकर जनता से समर्थन मांगा।

बसपा के प्रभारी ने रविवार को अमावां, परदेशवा, जूरी, निमावां सहित अन्य गांवों में बारी-बारी से पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने केवल विकास के नाम पर जनता को धोखा देने का काम किया है। जनता महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से परेशान है। भाजपा के नेता इस समस्या पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। बसपा ही अल्पसंख्यकों, दलितों सहित सभी की हितैषी है। अमावां गांव में नुक्कड़ सभा का संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष अब्दुल अजीम ने किया। मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मदेव प्रियदर्शी, पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद, मंडल सेक्टर प्रभारी अरशद, कुलदीप मिश्र, सरमुल्लाह, सिद्धर्मेंद्र कुमार, अकरम हुसैन, शकील अंसारी, पूर्व प्रधान समीउल्लाह आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी