संतकबीर नगर में 1289 निगेटिव, एक पाजिटिव

संतकबीर नगर जांच में एक महिला कोरोना पाजिटिव निकली हैं। जबकि छह पाजिटिव मरीज स्वस्थ होकर धर चले गए। लोगों की सतर्कता से कोरोना मरीजों की तादाद कम हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 10:45 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 10:45 PM (IST)
संतकबीर नगर में 1289 निगेटिव, एक पाजिटिव
संतकबीर नगर में 1289 निगेटिव, एक पाजिटिव

संतकबीर नगर: जांच में एक महिला कोरोना पाजिटिव निकली हैं। जबकि छह पाजिटिव मरीज स्वस्थ हुए हैं। जांच में पाजिटिव निकलने वालों के सापेक्ष स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से पहले की तुलना में लोगों में कोरोना के प्रति भय कम हुआ है।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने बताया कि रविवार को 1290 नमूनों की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें से 1289 लोग जांच में कोरोना पाजिटिव निकले हैं। वहीं सिर्फ खलीलाबाद शहर की एक 50 वर्षीय महिला जांच में कोरोना पाजिटिव निकली हैं। अब तक कुल 205312 सैंपल की जांच हो चुकी है। अब तक 197465 निगेटिव और 3084 लोग जांच में पाजिटिव निकले हैं। अब तक कुल 45 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जबकि 3058 पाजिटिव मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 26 पाजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है। क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र-गोरखपुर व एसजीपीजीआइ-लखनऊ से 1646 नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।

कोरोना से बचाव की दी जानकारी

वैश्विक महामारी कोरोना से जनपदवासियों को बचाने के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम वार्डो व गांवों में जाकर घरों में रहने की सलाह दे रही है। बहुत जरूरी होने पर ही घर से मास्क पहन कर निकलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

शहर के प्रत्येक चौराहे पर ध्वनिविस्तारक यंत्र से कोरोना के संबंधत में महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जागरूकता अभियान व नागरिकों की सतर्कता से कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार घट रही है।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि बाजारों व मैरेज हालों में जाकर सैंपल लेने का कार्य आगे भी जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी