दस पुलिस कर्मी समेत 92 लोग पॉजिटिव

फोटो-एसकेटी-19 महामारी -एक ही दिन में रिकार्ड संख्या में संक्रमित मिले -जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 1097 हुई अब तक 27754 लोगों की हो चुकी है जांच 23932 निगेटिव निकले जासं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 06:31 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 06:31 PM (IST)
दस पुलिस कर्मी समेत 92 लोग पॉजिटिव
दस पुलिस कर्मी समेत 92 लोग पॉजिटिव

संत कबीरनगर : सोमवार को 1,281 स्वाब के सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें 1,189 निगेटिव जबकि दस पुलिस कर्मी, एक लेखाकार समेत 92 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। पहली बार एक ही दिन में इतनी संख्या में कोरोना संक्रमित निकले हैं। इस दिन 23 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। बहरहाल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 1,097 हो गई है। बढ़ती संख्या से लोगों में कोरोना के प्रति भय बढ़ता जा रहा है।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने बताया कि पुलिस लाइन के नौ व धनघटा थाना के एक कुल दस पुलिस कर्मी, ड्रेनेज खंड के लेखाधिकारी, काशीराम शहरी आवास के दस, सरैया के 20, बंजरिया खलीलाबाद के एक, हरिहरपुर के पांच, गोला बाजार खलीलाबाद के चार, सीडीएच, सौरहा, नेहरू चौक, गड़सरपार, औराडांड़, मलौली,कोलकी चमरसन, चंदहर के एक-एक, दुघराकला के तीन, चूड़ीफरोश-मगहर के पांच, शेरपुर रेहरवा-मगहर के एक, छोटी सरौली के एक सिहटीकर के 11, आ‌र्म्स हाउस, मकदूमपुर, गोरखल व गौहनियामाफी के एक-एक लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इस प्रकार जनपद में सर्वाधिक खलीलाबाद ब्लाक में 63, बघौली ब्लाक में 14, हैंसर बाजार ब्लाक में सात, नाथनगर ब्लाक में छह तथा बेलहरकलां ब्लाक में दो कुल 92 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें से कुछ को सेंट थामस इंटर कालेज-खलीलाबाद के कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया। जबकि बाकी लोगों को शर्तों के साथ घर में रहने को कहा गया। इस दिन 23 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। अब तक 27,754 स्वाब के सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें 23,932 निगेटिव और 1,097 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब तक कोरोना से दस लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 697 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पर पहुंचे हैं। वर्तमान में 390 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।

chat bot
आपका साथी