चार पुलिस कर्मी समेत 31 नये पॉजिटिव मरीज मिले

मंगलवार को 844 स्वाब के सैंपल की रिपोर्ट आई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 05:40 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 05:40 PM (IST)
चार पुलिस कर्मी समेत 31 नये पॉजिटिव मरीज मिले
चार पुलिस कर्मी समेत 31 नये पॉजिटिव मरीज मिले

संत कबीरनगर : मंगलवार को 844 स्वाब के सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें 813 निगेटिव और चार पुलिस कर्मी समेत 31 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इस दिन 40 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। बहरहाल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 1,128 हो गई है। बढ़ती संख्या से लोगों में कोरोना के प्रति भय बढ़ता जा रहा है।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने बताया कि पुलिस लाइन-खलीलाबाद के तीन व महुली थाने के एक कुल चार पुलिस कर्मी जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। ब्लाकवार आंकड़ों पर नजर डालने पर पाएंगे कि इस जनपद में सर्वाधिक खलीलाबाद में 10, मेंहदावल में नौ, नाथनगर में पांच, बेलहरकलां व सेमरियावां ब्लाक में तीन-तीन तथा बघौली ब्लाक में एक कुल 31 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इस दिन 40 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। अब तक 28,598 स्वाब के सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें 24,232 निगेटिव और 1,128 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब तक दस लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जबकि 737 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। वर्तमान में 381 पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।

chat bot
आपका साथी