संत कबीर नगर में बारिश से जलजमाव, आवागमन में दिक्कत

संतकबीर नगर जनपद में बुधवार को सुबह करीब आठ बजे हुई झमाझम बारिश होने से कई स्थानों पर जलजमाव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ा। बारिश से मेंहदावल तहसील क्षेत्र में चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 10:58 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 10:58 PM (IST)
संत कबीर नगर में बारिश से जलजमाव, आवागमन में दिक्कत
संत कबीर नगर में बारिश से जलजमाव, आवागमन में दिक्कत

संतकबीर नगर: जनपद में बुधवार को सुबह करीब आठ बजे हुई झमाझम बारिश होने से कई स्थानों पर जलजमाव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ा। बारिश से मेंहदावल तहसील क्षेत्र में चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।

जिले में सुबह करीब आठ बजे काले बादलों से आसमान आच्छादित होने से आधे घंटे तक धरती पर अंधेरा छाया रहा। बिजली चमकने लगी। बादलों की गड़गड़ाहट के बीच करीब याढ़े आठ बजे झमाझम बारिश होने लगी। दो से चार घंटे हुई बारिश के कारण शहर व कस्बों में स्थित सड़कों पर पानी लग गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

मेंहदावल तहसील क्षेत्र में सर्वाधिक बारिश हुई। सड़कों के साथ ही खेतों में भी पानी लग गया। नंदौर, धर्मसिंहवा, गनरवरिया आदि चौराहों पर लगे पानी की निकासी की व्यवस्था शाम तक नहीं कराई जा सकी।

मेंहदावल तहसील क्षेत्र में बारिश के कारण चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। आसमान साफ होने के बाद सुबह करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई। धनघटा तहसील में करीब दो घंटे बारिश हुई। बारिश से सब्जी व धान के बेहन को फायदा पहुंचा है।

-------

बारिश में घर का छज्जा गिरा, एक घायल

संतकबीर नगर : नगर पंचायत बखिरा के बूंदीपार टोला में बुधवार सुबह हुई बारिश से मालती देवी पत्नी सर्वजीत के मकान का छज्जा गिर गया। इस घटना में उसके ससुर हंसराज घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया हैं। मालती देवी ने बताया उनका घर जर्जर हो चुका है।

chat bot
आपका साथी