शान से लहराया देश की आन-बान का प्रतीक तिरंगा

कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम दिव्या मित्तल ने झंडारोहण किया। डीएम ने कहा कि अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति पाने के लिए तमाम लोगों ने लाठिया खाई। वर्षों संघर्ष करने के बाद इस देश को आजादी मिली। इसमें अमर वीर शहीदों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर एडीएम मनोज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 11:11 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 11:11 PM (IST)
शान से लहराया देश की आन-बान का प्रतीक तिरंगा
शान से लहराया देश की आन-बान का प्रतीक तिरंगा

संतकबीर नगर: गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीते मंगलवार को कलेक्ट्रेट, एसपी कार्यालय, विकास भवन सहित सभी सरकारी व गैर सरकारी भवनों, स्कूलों, कालेजों में देश की आन-बान का प्रतीक तिरंगा शान से लहराया। स्कूलों, कालेजों में बच्चों ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। वक्ताओं ने अमर वीर शहीदों के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। इनसे प्रेरणा लेने की बात कही गई। देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए सभी लोगों ने संकल्प लिया। कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम दिव्या मित्तल ने झंडारोहण किया। डीएम ने कहा कि अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति पाने के लिए तमाम लोगों ने लाठिया खाई। वर्षों संघर्ष करने के बाद इस देश को आजादी मिली। इसमें अमर वीर शहीदों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर एडीएम मनोज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एकजुटता जरूरी

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल ने झंडारोहण किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एकजुटता जरूरी है। इस दौरान धनघटा के विधायक व सूबे के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीराम चौहान, खलीलाबाद के विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे, मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल, डीएम दिव्या मित्तल व एसपी डा. कौस्तुभ ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद शांति के प्रतीक के रूप में कबूतर व गुब्बारा को छोड़ा गया। पुलिस के परेड का निरीक्षण किया गया। राष्ट्र की एकता और अखंडता कायम रखने के लिए आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इसके बाद यहां पर ब्लूमिग बड्स एकेडमी के बच्चों ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगों का मन मोह लिया। प्रभारी मंत्री ने बैंड टीम के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए पुरस्कार के रूप में नकद ग्यारह हजार रुपये देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश महफूज अली, एडीएम मनोज कुमार सिंह, एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ अम्बरीश भदौरिया, वैभव चतुर्वेदी, प्रज्ञान त्रिलोचन त्रिपाठी, विनय कुमार पाठक, पंकज कुमार तिवारी, हरिकेश पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे। राजनीतिक दलों के कार्यालय में भी फहराया गया तिरंगा जनपद के सभी राजनीतिक दलों के कार्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया। खलीलाबाद के स्टेशन रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, खलीलाबाद के गोला बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय पर प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह व जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पाण्डेय, खलीलाबाद के पुरानी सब्जी मंडी स्थित सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौहर अली ने झंडारोहण किया। इसके अलावा अन्य राजनीतिक दलों के कार्यालय पर भी झंडारोहण हुआ।

न्यायालयों में भी शान से लहराया तिरंगा जनपद न्यायालय में जिला जज महफूज अली ने झंडारोहण किया। मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी आशीष जैन ने न्यायाधिकरण में झंडारोहण किया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राजेश कुमार ने परिवार न्यायालय में झंडारोहण किया। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद पाठक व जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शशि कुमार ओझा ने बार एसोसिएशन में झंडारोहण किया।

chat bot
आपका साथी