कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सपाइयों ने जताई नाराजगी

संतकबीर नगर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:16 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:16 PM (IST)
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सपाइयों ने जताई नाराजगी
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सपाइयों ने जताई नाराजगी

संतकबीर नगर : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। सभी ने शासन के इशारे पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों द्वारा जिला पंचायत सदस्यों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उप जिलाधिकारी को सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ सपा नेता सुनील सिंह, लोरिक यादव, प्रदीप सिंह सिसौदिया, जयराम पांडेय आदि ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने पर आमादा है। जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन नहीं मिल पाने से हार सुनिश्चित देखकर अब भाजपा पुलिस की मदद से डंडे के बल पर वोट लेना चाहती है। उनकी यह योजना सफल नहीं होने पाएगी। सपा के बलराम यादव के पक्ष में 30 में से 20 से अधिक सदस्य लामबंद हो चुके हैं। उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष पद दर्ज मुकदमें को भाजपा की खीझ का हिस्सा बताया। राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव का नामांकन व मतदान व मतगणना का कार्य सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में करवाने, जिला पंचायत सदस्यों पर पुलिसिया दबाव बनाने का कार्य रोकने के साथ ही जिलाध्यक्ष पर दर्ज मुकदमा वापस लिए जाने की मांग प्रमुख रही। सुधार नहीं होने पर कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इस दौरान वरिष्ठ नेता केडी यादव, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, अलगू चौहान, रामदरश यादव, रमेश चंद्र यादव, कोमल यादव, रामभरोसे वारसी, आलोक यादव सोनू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, महेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, रामा यादव, राहुल यादव बादल, राजमन यादव, रामसुरेश चौरसिया, अखलाक अहमद, शैलेंद्र यादव, महेश गुप्त, श्याम जी विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी