संतकबीर के विचारों की प्रासंगिकता बढ़ी : डा. जोशी

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कुटुंब प्रबोधन अखिल भारतीय सह संयोजक डा. रवींद्र शंकर जोशी ने सोमवार को मगहर कबीर चौरा पहुंचे। मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया और महंत विचार दास से सद्गुरु के बारे में चर्चा की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 11:05 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 11:05 PM (IST)
संतकबीर के विचारों की प्रासंगिकता बढ़ी :  डा. जोशी
संतकबीर के विचारों की प्रासंगिकता बढ़ी : डा. जोशी

संतकबीर नगर:राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कुटुंब प्रबोधन अखिल भारतीय सह संयोजक डा. रवींद्र शंकर जोशी ने सोमवार को मगहर कबीर चौरा पहुंचे। मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया और महंत विचार दास से सद्गुरु के बारे में चर्चा की।

डा. जोशी ने कहा कि कबीर ने प्रेम,सद्भावना का संदेश दिया है। उनके दोहे आज के परिवेश में भी प्रासंगिक है। उनके दोहों को आत्मसात करने की जरूरत है। उन्होंने बाहरी आडंबरों का विरोध किया और लोगों को जोड़ने का जीवन भर प्रयास करते रहे। कबीर स्थली का विकास कर अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल के रूप में स्थापित करने की जरूरत है। जिसके प्रति केंद्र व राज्य सरकार कार्य कर रही है।

इससे पूर्व कबीर स्थली कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व लेफ्टिनेंट संघचालक जगतनरायन ¨सह, जिला प्रचारक अमरनाथ, डा. हरिशरण शास्त्री, पूर्व चेयरमैन अश्वनी कुमार गुप्त,अर¨वद शास्त्री, क्षेत्रीय संयोजक भाजपा प्रदीप गुप्त, नगर विस्तारक विनय, शांति दास, डा. अजय पांडेय, बैजनाथ वर्मा, कुबेर गुप्ता, विजय तिवारी,राघवेंद्र वर्मा, संजय ¨सह, रामकृपाल, मनीष दूबे, हरेकृष्ण, गणेश मिश्र आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी