पैगंबर की शान में गूंजी फिजाएं, निकला जुलूस

इंसानियत की रोशनी दिखाने वाले पैगंबर को किया याद

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 11:15 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 11:15 PM (IST)
पैगंबर की शान में गूंजी फिजाएं, निकला जुलूस
पैगंबर की शान में गूंजी फिजाएं, निकला जुलूस

संतकबीर नगर: ईद मिलादुन्नबी मंगलवार को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। हजरत मोहम्मद की जयंती पर घरों-मस्जिदों में खुशियां मनाई गई। दिन में जुलूस निकालकर सभी ने पैगंबर की शान में नारेबाजी की। तिरंगा व इस्लामी झंडा लहराकर अमन-चैन व मुल्क की तरक्की का पैगाम दिया गया।

शहर में बंजरिया, पठान टोला, अंसार टोला से भव्य जुलूस निकाला। अहले सुन्नत वहरूल उलूम, मदरसा दारुल उलूम, दारूल उलूम अहलेसुन्नत नूस्ल उलूम बंजरिया, मिसवाहुल उलूम बिधियानी, इमामबाड़ा चौक आदि स्थानों से जलूस निकाला। खलीलाबाद बाईपास, चंद्रशेखर तिराहा, बरदहिया बाजार, अंसार टोला, पठान टोला, मुखलिसपुर चौक, गोला बाजार, बैंक चौराहा, मिल चौक, बिधियानी, बंजरिया आदि स्थानों से होते हुए जुलूस गुजरा। इस दौरान अकीदतमंदों ने तिरंगा व इस्लामी झंडा लहराया। इसमें युवाओं का उत्साह देखते बन रहा था। लाउडस्पीकर पर विभिन्न स्लोगन तो मधुर ध्वनि शाने-शौकत में बज रहे थे। इसके साथ ही नगर सहित कस्बा, गांवों में नबी की शान में खुशियां का इजहार हुआ। समुदाय के लोग सुबह जल्दी उठकर फजिर की नमाज पढ़ी। नबी की शान में कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। जुलूस जिधर से गुजरता दीदार करने वालों का हुजूम उमड़ पड़ता। जुलूसों में इस्लामिक परचम लहराकर युवा, बड़े-बुजुर्ग नाते-शरीफ का नजराना पेश किया। वाहनों पर संगीत से शान में बजते बोल पर पैगंबर की याद ताजा कर व्यक्तित्व व कृतित्व पर रोशनी कर उनके बताएं रास्ते पर चलने की सीख दी गई। सक्रिय रही पुलिस, ड्रोन कैमरे से हुई निगरानी

बखिरा में लेडुआ स्थित मदरसा दारुल वलूम तनवीरुल इस्लाम अमरडोभा, तरकुलवा, नौरो, हरदी समेत अनेक गांव से बड़ी संख्या में लोगों ने कस्बे की गलियों चौराहों से जुलूस लेकर बखिरा चौकी पर पहुंचे। मौलाना मुकर्रम खान ने कहा कि यह पर्व दुनिया के लिए अमन और खुशहाली का दिन है। इसी दिन मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। इस दौरान ड्रोन कैमरे से पुलिस निगरानी करती रही। इस मौके पर घनश्याम त्रिपाठी, ओमप्रकाश मंगल सिंह, मास्टर निसार अहमद, मोहम्मद कमर, मेंहदी हसन, वसीउल्लाह, मोहम्मद इसहाक अंसारी, डाक्टर मुमताज, मोहम्मद तौहिद, शाहिद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी