मांगे पूरी न होने पर प्रधानों ने दी कार्य ठप करने की चेतावनी

15 दिन का समय दिया गया था लेकिन समय-सीमा समाप्त होने के बावजूद कोई कार्यवाई नहीं हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 11:29 PM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 11:29 PM (IST)
मांगे पूरी न होने पर प्रधानों ने दी कार्य ठप करने की चेतावनी
मांगे पूरी न होने पर प्रधानों ने दी कार्य ठप करने की चेतावनी

संतकबीर नगर : अखिल भारतीय प्रधान संघ से जुड़े सेमरियावां ब्लाक के प्रधान सोमवार को बीडीओ से मिले। समस्याओं के निराकरण के लिए 13 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। 10 दिन में मांगे पूरी न होने पर कार्य ठप करने की चेतावनी दी।

अखिल भारतीय प्रधान संघ के सेमरियावां ब्लाक के अध्यक्ष साजिद खान ने कहा कि महारैली के माध्यम से मांगों को सरकार के समक्ष रखा गया था। इसके समाधान के लिए 15 दिन का समय दिया गया था लेकिन समय-सीमा समाप्त होने के बावजूद कोई कार्यवाई नहीं हुई। यदि समय रहते उनकी मांगों पर उचित कार्यवाई नहीं की गई तो 25 नवंबर से कार्य ठप करके आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इसकी सारी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस अवसर पर प्रधान इम्तियाज अहमद, रमजान अली, इरशाद अहमद, इरफान अली, नसीमुद्दीन, सुलेमान चौधरी, श्यामसुंदर, गोविद कुमार आदि प्रधान मौजूद रहे। मांगों को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रदर्शन

संतकबीर नगर: क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सोमवार को आठ सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन अपर एसडीएम को सौंपा। मांगें न मानें जाने पर वृहद आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

प्रधान, क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट नवनीत शुक्ल ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रत्येक वर्ष 10 लाख रुपये विकास कार्य के लिए दिए जाएं। हर माह पांच हजार रुपये मानदेय दिया जाए। मीटिग की दशा में ब्लाक मुख्यालय पर आने-जाने पर 1500 रुपये दिया जाए। जनता से संवाद के लिए प्रत्येक न्याय पंचायत में इनके लिए कार्यालय

खोला जाए। स्वयं व परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस देने में इन्हें प्राथमिकता दी जाए। इसके अलावा दुर्घटना होने पर 10 लाख का बीमा, पेंशन सहित अन्य सुविधाएं दी जाए। यदि ये मांगें जल्द मानी नहीं गई तो संगठन वृहद आंदोलन करने के लिए विवश हो सकता है। प्रदर्शन करने वालों में इग्लेश दूबे, रामकेश, संदीप, अमरनाथ, गोपाल, राकेश्वर, ललई, विजय, संतोष यादव, रमाकांत, सत्य नारायण, रिकू, राम आशीष, जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अमरेश यादव, रमेश, विमल कुमार, रोहित, मुन्नीलाल, विश्वनाथ, बब्लू यादव, श्रीनाथ पासवान, सचिव, राबिया खातून, नुरूल्लाह खान, दिनेश कुमार, संयोगिता, विनोद कुमार, राजू, विजय प्रसाद, उषा देवी, बबिता यादव, कमलेश, जोहरा खातून, अजय शंकर, अर्चना निषाद, आशा देवी, अय्यूब, माया देवी, पुष्पेंद्र कुमार, शारदा, अमरनाथ आदि क्षेत्र पंचायत

सदस्य शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी