युवती ने पुल से कुआनो नदी में लगाई छलांग

नाव में बैठकर गोताखोर कुआनो नदी में देर शाम तक युवती की खोजबीन की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 12:00 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 12:00 AM (IST)
युवती ने पुल से कुआनो नदी में लगाई छलांग
युवती ने पुल से कुआनो नदी में लगाई छलांग

संतकबीर नगर: धनघटा थानाक्षेत्र के कटार घाट पुल से सोमवार को सुबह करीब 11 बजे युवती ने कुआनो नदी में छलांग लगा दी। यह दृश्य देखकर नदी में मछली मार रहे लोगों ने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस लापता युवती की नदी में तलाश करने में जुटी हुई है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। युवती के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं मिल पायी है।

कटार घाट पुल पर युवती पहुंची और कुछ देर तक नदी की तरफ देखती रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती ने कुआनो नदी में छलांग लगा दी। नदी में मछली मार रहे युवकों ने यह दृश्य देखकर शोर मचाया। इस पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने युवती की तलाश में नदी में गोताखोर लगा दिए हैं। गोताखोर नाव में बैठकर देर शाम तक युवती को ढ़ूंढने में लगे रहे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। बहरहाल युवती किस गांव की है, उसने यह कदम क्यों उठाया, लोग एक-दूसरे से चर्चा करते रहे। पुलिस भी इन्हीं बिदुओं पर मंथन कर रही है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे ने बताया कि युवती की तलाश जारी है। उसके मिलने पर आगे उचित कार्रवाई की जाएगी। राशनकार्ड से नाम कटने पर महिलाओं ने लगाई डीएम से गुहार

संतकबीर नगर : नाथनगर ब्लाक के ग्राम सुक्खीपुर गांव की 10 महिलाएं सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचीं। सभी ने जिलाधिकारी दिव्या मित्तल से चुनावी रंजिश के चलते राशन कार्ड से नाम काटे जाने की शिकायत करते हुए जांच करवाकर नाम शामिल करवाने की मांग की।

गांव की फूला देवी, शोभावती देवी, इंद्रावती, तेजा देवी ने कहा कि वह लोग अंत्योदय कार्डधारक रही हैं। सभी को हर माह सरकारी खाद्यान्न की दुकान से राशन भी मिलता था। वर्ष 2005 से लगातार 16 वर्षों तक उन्हें राशन मिलता रहा। अब उनका नाम राशन कार्ड से काट दिया गया है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान ने ग्राम पंचायत सचिव के साथ मिलकर यह कार्य करवाया है। वह लोग बेहद गरीब हैं। यदि उन्हें राशन नहीं मिलेगा तो परिवार भूखे सोने को मजबूर होगा। ब्लाक और तहसील पर गुहार लगाने के बाद वह लोग कलेक्ट्रेट पर न्याय की आशा में पहुंची हैं। महिलाओं की बातों को सुननने के बाद इस मामले को लेकर डीएम ने मोबाइल पर एसडीएम धनघटा को जांच करवाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी