युवती ने लगाया प्रधानाचार्य पर छेड़खानी का आरोप

न्याय के लिए एसपी और डीएम को दिया पत्रक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 07:15 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 07:15 PM (IST)
युवती ने लगाया प्रधानाचार्य पर छेड़खानी का आरोप
युवती ने लगाया प्रधानाचार्य पर छेड़खानी का आरोप

संतकबीर नगर : खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र की युवती ने जनपद के एक प्रधानाचार्य पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। उसने कहा कि वह यदि समय रहते वहां से भागी नहीं होती तो उसके साथ बड़ी घटना हो सकती थी। आरोपित बड़ा आदमी है, इसलिए उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर देने के बाद भी अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। पीड़ित ने कहा कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री के सामने खुद को खत्म कर लेगी।

सोमवार को युवती पिता के साथ एसपी कार्यालय पर पहुंची। उनकी अनुपस्थिति में अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। इसके साथ ही उसने जिलाधिकारी को भी पत्रक सौंपकर आरोपित पर कार्रवाई करने की मांग की। युवती का कहना है कि करीब तीन माह पहले वह कक्षा 11 में पढ़ने वाली बहन के साथ आरोपित से मिली थी। तब आरोपित ने कालेज में ही चलने वाले निजी विद्यालय में पढ़ाने को कहा। वह स्नातक करके सिविल सेवा की तैयारी कर रही है, इसलिए उसने स्कूल में पढ़ाना शुरू कर दी। रविवार को उसकी ड्यूटी यूपी टीईटी में लगी थी। परीक्षा निरस्त होने पर वह प्रधानाचार्य के पास पहुंची थी। आरोपित ने उसे कुछ देर रुकने को कहा तो वह वहां रुक गई। इसी बीच आरोपित ने उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। किसी तरह से वह वहां से बचकर भागी और इसकी जानकारी अपने घर वालों को दी। एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली युवती उनके पास आई थी। उसने प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती के भाई ने प्रधानाचार्य के साथ मारपीट की है। युवती के आरोपों की जांच के लिए कोतवाल को निर्देशित किया गया है। मामला सही मिलने पर मुकदमा दर्ज होगा।

संतोष सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक

chat bot
आपका साथी