चार बच्चों के पिता ने मंदिर में की शादी

पति के कारनामों के बारे में चौकी प्रभारी को दी जानकारीलगाई न्याय की गुहार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 11:38 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 11:38 PM (IST)
चार बच्चों के पिता ने मंदिर में की शादी
चार बच्चों के पिता ने मंदिर में की शादी

संतकबीर नगर: धनघटा थानाक्षेत्र के कनैला गांव निवासी चार बच्चों के पिता ने गुपचुप तरीके से मंदिर में दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर पहली पत्नी का माथा ठनका। वह रविवार को थाने पर पहुंची। फरार चल रहे पति के कारनामों के बारे में चौकी प्रभारी को विस्तार से जानकारी दी। बच्चों व स्वयं के हित की रक्षा के लिए न्याय की गुहार लगाई।

धनघटा थाने में दी गई तहरीर में कनैला गांव में ब्याही मायादेवी ने बताया कि उनके पति रामहंस लोनिया से उनके चार बच्चे हैं। इसमें बड़ी बेटी चांदनी 19 वर्ष की, सिट्टू 16 वर्ष, लक्की 10 वर्ष व नंदनी की आयु 8 साल है। उन्हें बिना कोई जानकारी दिए दो अक्टूबर 2021 को उनके पति मां व बहन के सहयोग से गोरखपुर जिले के तरकुलहा देवी मंदिर में पहुंचे। यहां पर उन्होंने गोरखपुर जिले के खजनी थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला से दूसरी शादी रचा ली। शादी के बाद से उनके पति दूसरी पत्नी को लेकर फरार हैं। जब उनके पति कई दिन बाद भी घर नहीं आए तो उन्होंने खोजबीन शुरु की लेकिन उनका पता नहीं चला। आठ अक्टूबर को उनकी सास व ननद उन्हें मारने के लिए दौड़ा ली। बेटी चांदनी को तीन तमाचा जड़ दिया। सास व ननद उन्हें कहने लगी कि अब तुम घर से निकल जाओ। मैंने अपने बेटे रामहंस की दूसरी शादी करवा दी है। चौंकाने वाली जानकारी सुनकर उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। वह और उसके बच्चे रोने लगे। महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी की प्रभारी गौरी शुक्ला ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। उसके पति की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे ढूंढ कर विवाहिता को न्याय दिलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी