ट्राफी और नकद इनाम पाकर खिले प्रतिभागियों के चेहरे

50 टाप बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 11:16 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 11:16 PM (IST)
ट्राफी और नकद इनाम पाकर खिले प्रतिभागियों के चेहरे
ट्राफी और नकद इनाम पाकर खिले प्रतिभागियों के चेहरे

संतकबीर नगर: पौली ब्लाक के संत रामानंद पारसदेई कन्या इंटर कालेज बेलघाट (रीठा) में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 300 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इसमें अरुण कुमार,अनिकेत कुमार,स्नेहा यादव,आदित्य, आकाश,श्यामू, शांति, कृष्णा यादव सहित 50 टाप बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष राममिलन यादव ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाएं कराकर बच्चों के भविष्य को उज्जवल करने की यह अच्छी पहल है। प्रतियोगी परीक्षाएं क्षेत्र के होनहार बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर देंगे और उनकी प्रतिभा का विकास भी होगा। मौके पर प्रबंधक राममिलन यादव, प्रधानाचार्य विजय प्रकाश यादव, प्रदीप श्रीवास्तव, उमेश सिंह, पवन सिंह, अयाज अहमद, ओंकारनाथ सोनी, संदीप गुप्त, अभिनेत्र कुमार, शिवा गुप्त, सचिन, राकेश गुप्त आदि मौजूद रहे। मंगलवार को निकलेगी शहीदी पर्व की प्रभातफेरी

संतकबीर नगर : गुरु तेग बहादुर महाराज का तीन दिवसीय शहीदी पर्व खलीलाबाद गुरुद्वारा में मनेगा। 30 नवंबर से खलीलाबाद शहर में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। पांच दिसंबर को खलीलाबाद गुरुद्वारा में सुबह आठ बजे से निशान साहेब की सेवा होगी।

छह दिसंबर से तीन दिवसीय पर्व मनेगा। प्रथम दिन सुबह सात बजे से श्रीअखंड पाठ आरंभ होगा। नौ बजे से कीर्तन, शाम छह बजे से बच्चों के साहसिक करतब व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके पश्चात लंगर छका जाएगा। सात दिसंबर को ख्याति प्राप्त कथाकारों द्वारा कवि दरबार व कीर्तन होगा। नौ दिसंबर को सुबह नौ बजे से अखंड पाठ की समाप्ति, कथा व्याख्या फिर दोपहर में लंगर कर प्रसाद का वितरण होगा। दोपहर के तीन बजे से खलीलाबाद शुगर मिल चौराहे से शहर में नगर कीर्तन के साथ झांकी निकाली जाएगी। यह जानकारी गुरुद्वारा अध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त हस्तियां शामिल हो रही हैं।

chat bot
आपका साथी