छत की कुंडी में लटका मिला किशोरी का शव

दो बेटों व एक बेटी के साथ खेत में काम करने गई थी मां

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 11:23 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 11:23 PM (IST)
छत की कुंडी में लटका मिला किशोरी का शव
छत की कुंडी में लटका मिला किशोरी का शव

संतकबीर नगर: महुली थानाक्षेत्र के ग्राम हरसाई में बुधवार को कमरे की छत की कुंडी में किशोरी का शव लटका मिला। मां दो बेटों व एक बेटी के साथ खेत में काम करने के लिए गई थी। किशोरी घर पर अकेली थी। मां बेटों व बेटी के साथ वापस घर पहुंची तो दरवाजा बंद मिला। धक्का देकर दरवाजा खोलने पर शव लटका दिखा। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिवार के सदस्यों ने शव को नीचे उतार दिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हरसाई गांव निवासी बाल गोविद दिल्ली में जीविकोपार्जन करते हैं। गांव में इनकी पत्नी अवतारी देवी दो बेटे व दो बेटी के साथ रहती हैं। मां बुधवार को सुबह करीब नौ बजे दो बेटे व एक बेटी के साथ खेत में काम करने गई थी। घर पर इनकी 15 वर्षीय बेटी अंजू घर पर अकेली थी। सुबह करीब 10 बजे मां दो बेटों व बेटी के साथ खेत से वापस घर पहुंची। घर का दरवाजा बंद मिला। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। इस बीच गांव के कई लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने धक्का देकर दरवाजा खोला। अंदर देखा कि अंजू छत की कुंडी पर लटक रही है। उसने दुपट्टे का उपयोग फंदा के रूप में किया। अंजू ने आत्महत्या क्यों की, परिवार के सदस्य कारण नहीं बता पा रहे हैं। सूचना पर पुलिस चौकी काली जगदीशपुर के प्रभारी रमजान अली व मोलनापुर पुलिस चौकी के प्रभारी धर्मेंद्र यादव मय फोर्स गांव में पहुंचे। पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने कहा कि किशोरी का शव परिवार के सदस्यों ने पुलिस के पहुंचने के पहले उतार दिया था। मामला संदिग्ध लग रहा है। इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

chat bot
आपका साथी