किशोरी की तहरीर पर युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा

किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद दो घंटे तक बंधक बनाए रखने के मामले में बखिरा पुलिस को कार्रवाई करनी ही पड़ी। पुलिस ने किशोरी की तहरीर रविवार को आरोपित युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 10:59 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 10:59 PM (IST)
किशोरी की तहरीर पर युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा
किशोरी की तहरीर पर युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा

संतकबीर नगर: किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद दो घंटे तक बंधक बनाए रखने के मामले में बखिरा पुलिस को कार्रवाई करनी ही पड़ी। पुलिस ने किशोरी की तहरीर रविवार को आरोपित युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

बखिरा थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे दो घंटे तक बंधक बनाने का मामला बीते शनिवार को सामने आया था। अनुसूचित जाति की 17 साल आठ माह की इस युवती का कहना है कि 14 नवंबर को सुबह करीब आठ बजे गांव के सिवान में सीक काटने गई थी। इसी दरम्यान गांव के ही सुजीत पुत्र नीदे उसे कट्टे का खौफ दिखाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे दो घंटे तक बंधक बनाए रखे। घर वालों से यह बात कहने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। एसओ बखिरा अखिलानंद उपाध्याय ने कहा कि आरोपित युवक सुजीत के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

डेढ़ साल पहले यानी 17 मई 2018 को इसी किशोरी के पिता की तहरीर पर इसी युवक के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी करने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने छेड़खानी, पास्को सहित अन्य धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। बाद में दोनों पक्ष न्यायालय में समझौता कर लिए थे। इस बार बेटी की तहरीर पर एक बार फिर इसी युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है।

chat bot
आपका साथी