महिला की बिगड़ी तबीयत, मौत

सिद्धार्थनगर जनपद के डिड़ई गांव की रहने वाली थी मृतका

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 12:09 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 12:09 AM (IST)
महिला की बिगड़ी तबीयत, मौत
महिला की बिगड़ी तबीयत, मौत

संतकबीरनगर : सिद्धार्थनगर जनपद की एक महिला की अचानक तबीयत जिला अस्पताल में खराब हो गई। जब तक वहां मौजूद लोग और अस्पताल के चिकित्सक कुछ समझ पाते तब तक उनकी मौत हो गई। स्वजन शव को घर लेकर चले गए।

सिद्धार्थनगर जनपद के डिड़ई गांव की सरोज देवी पत्नी राघेश्याम मायका बस्ती जनपद के कटेसर पार्क गई हुई थी। वह शनिवार को पति, बेटे चंद्रप्रकाश व अन्य लोगों के साथ निजी वाहन से बस्ती से अपने गांव जा रही थी। खलीलाबाद पहुंचते ही उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। स्वजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वह अस्पताल में पहुंची ही थी कि उनकी मौत हो गई। स्वजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए घर के लिए चल दिए। मृतका के पुत्र चंद्रप्रकाश ने बताया कि मां को कुछ दिन पहले कोरोना का टीका लगाया गया था, तभी से उनकी तबीयत कुछ खराब चल रही थी। अचानक क्या हो गया कुछ समझ में नहीं आया। उपचार के लिए ले जाते समय घायल युवक की मौत

संतकबीर नगर : मेंहदावल थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का शुक्रवार की देर रात लखनऊ मेडिकल कालेज में उपचार के लिए जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मेंहदावल पुलिस को दिए तहरीर में थानाक्षेत्र के बरईपुर निवासी मृतक रामसहाल मृतक की पत्नी मुनीता देवी ने लिखा है कि उनके पति पंजाब प्रांत के अमृतसर में एक कंपनी में काम करते थे। बीते 11 अक्टूबर को वह कंपनी में ही ड्यूटी के दौरान बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वजन उन्हें लाकर गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती करवाए थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कालेज लखनऊ के लिए रेफर किया गया था। उन्हें इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। स्वजन शव को लेकर घर वापस आए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

chat bot
आपका साथी