भूमि विवाद में चलीं लाठियां,आधा दर्जन घायल

बिजलहिया में शनिवार को दिन में लगभग दो बजे दो सगे भाइयों में भूमि विवाद को लेकर जमकर कर लाठियां चलीं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 02:33 AM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:13 AM (IST)
भूमि विवाद में चलीं लाठियां,आधा दर्जन घायल
भूमि विवाद में चलीं लाठियां,आधा दर्जन घायल

संत कबीरनगर : थानाक्षेत्र के बिजलहिया में शनिवार को दिन में लगभग दो बजे दो सगे भाइयों में भूमि विवाद को लेकर जमकर कर लाठियां चलीं। घटना में दोनो पक्ष से आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना में मोनू, मनोज, कमला देवी, नेहा, पालसी, सनोज, रामचेत, चंदा भनंता तथा सोनू घायल हो गए। सनोज, नेहा व मनोज की हालत गंभीर होने से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी