हरियाली से आएगी खुशहाली, पौधा लगाना जरूरी: श्रीराम

धनघटा तहसील क्षेत्र के दो विद्यालयों में बारी-बारी से पहुंचे सूबे के मंत्री

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Jul 2021 06:42 PM (IST) Updated:Sun, 04 Jul 2021 06:42 PM (IST)
हरियाली से आएगी खुशहाली, पौधा लगाना जरूरी: श्रीराम
हरियाली से आएगी खुशहाली, पौधा लगाना जरूरी: श्रीराम

संतकबीर नगर: सूबे के कृषि, विपणन, उद्यान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीराम चौहान ने रविवार को धनघटा तहसील क्षेत्र के ताराचंद महाविद्यालय-मिठना व महर्षि वाल्मीकि इंटर कालेज-भैंसाटीकर में पौधा लगाए। उन्होंने कहा कि हरियाली लाने के लिए सभी लोगों को पौधा लगाना चाहिए।

सूबे के मंत्री ने कहा कि कहा कि प्रदूषण को नियंत्रित करने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार एक करोड़ पौधा लगाने का संकल्प लिया है। इसलिए पौधरोपण करके इस विशेष अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। पौधरोपण करना पुनीत कार्य है। कोरोना संकट काल में आक्सीजन के अभाव में कई लोगों की मृत्यु हो गई। इससे हमें सबक लेना चाहिए। सीएचसी हैंसर बाजर में डा. सुनील कुमार ने पौधरोपण किया। लोहरैया प्रतिनिधि के अनुसार संठी स्थित इंटर कालेज के प्रधानाचार्य नागेंद्र पाल ने पौधरोपण किया। मेंहदावल में कई जगह किया गया पौधरोपण

जासं, मेंहदावल: मेंहदावल तहसील क्षेत्र के कई जगह में रविवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। मेंहदावल एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी व तहसीलदार प्रियंका चौधरी ने मेंहदावल के अमरहां गांव में खाली पड़े भूमि में पौधरोपण किया। इस दौरान सैकड़ों पौधे लगाए गए। मेंहदावल, सांथा व बेलहर ब्लाक के कई ग्राम पंचायतों में पौधरोपण किया गया। धरा को हरा-भरा बनाने की शपथ दिलाई गई। मेंहदावल व बेलहर नगर निकायों में भी पौधारोपण किया गया। एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी है। पौधे हमें जीवन देते है। जनता वैदिक महाविद्यालय-मेंहदावल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने पौधारोपण किया। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र त्रिपाठी के द्वारा किया गया। इस मौके पर भूपेन्द्र त्रिपाठी, प्रशांत मिश्र, अरुण सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, शक्ति मणि त्रिपाठी सहित आदि लोग मौजूद रहे। स्काउट विद्यार्थियों ने ठाना, पौधा लगाएंगे-पेड़ बचाएंगे

जासं, संतकबीर नगर: हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज खलीलाबाद में रविवार को स्काउट के विद्यार्थियों ने पौधा लगाया। पर्यावरण बचने के लिए पौधरोपण व पेड़-पौधों की सुरक्षा करने का शपथ लिया। प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह ने शपथ दिलाने के बाद कहा कि पर्यावरण बचने के लिए पौधा लगाना जरूरी है। जिला सचिव स्काउट-गाइड रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि विद्यालय के अलावा घर के आस-पास पौधा लगाए। इस मौके पर मारुतिनंदन चौरसिया, संदीप साहनी, अंकित मौर्य, प्रवीण प्रजापति, अभिनव चौधरी, अमन चौधरी, मित्रसेन चौधरी, निखिल चौरसिया, रामआशीष, प्रियांशु, अनूप गौंड आदि मौजूद रहे। धरा को हर भरा बनाने को लगाया पौधा

जासं, सेमरियावां: सेमरियावां ब्लाक के विभिन्न स्थानों पर रविवार को पौधे लगाए गए। सेमरियावां कस्बा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। बीडीओ रेनू चौधरी ने ब्लाक परिसर सेमरियावां में कर्मियों के साथ 11 छायादार पौधे लगाए। खंड शिक्षा अधिकारी ऋषिकेश सिंह ने शिक्षकों से पौधे की देखभाल करने और ग्रीन विद्यालय-क्लीन विद्यालय बनाने पर जोर दिया। शिक्षकों द्वारा 12 न्याय पंचायत के 125 से अधिक प्राथमिक विद्यालयों व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पांच-पांच पौधे लगाए गए। इस मौके पर जफीर अली, संजय द्विवेदी, विनोद कुमार, लक्ष्मी नारायण, असरारुल हक, अब्दुर्रहीम, सुहेल अहमद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी